ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

डांस करने से मना किया तो भड़की पत्नी, रॉड से पीट-पीटकर पति की हत्या कर दी

DESK : झारखण्ड के बोकारो से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां अपनी पत्नी को डांस करने से मना करना पति को महंगा पड़ गया. पत्नी ने पति को पहले रॉड से बुरी तरह पीटा फिर उसे उसी हालत

डांस करने से मना किया तो भड़की पत्नी, रॉड से पीट-पीटकर पति की हत्या कर दी
First Bihar
2 मिनट

DESK : झारखण्ड के बोकारो से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां अपनी पत्नी को डांस करने से मना करना पति को महंगा पड़ गया. पत्नी ने पति को पहले रॉड से बुरी तरह पीटा फिर उसे उसी हालत में घर में 40 घंटे तक बंद कर रखा. बाद में उसे इलाजे के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया. फिलहाल पुलिस आरोपी पत्नी गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है. 


घटना के बारे में बताया जाता है कि बोकारो के सेक्‍टर छह थाना क्षेत्र के बगीचा टोला पत्‍थर खदान के पास सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान कृष्‍णा बागती की पत्‍नी आरती डांस करना चाहती थी, लेकिन उसके पति ने जब उसे नाचने से मना किया तो वह नाराज हो गई. इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच जबरदस्त विवाद होना शुरू हो गया. बाद में पत्नी विसर्जन में चली गई और नाचने गाने के बाद वापस घर लौटी. लौटने पर पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ. इसी बीच पत्नी ने लोहे का रॉड उठाया और पति पर हमला कर दिया. घायल पति को उसने करीब 40 घंटे तक घर में ही रखा. बाद में उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई. 


जानकारी के अनुसार, पत्नी ने अपनी तीन बच्चों के सामने इस घटना को अंजाम दिया. पति की मौत की खबर जैसे ही इलाके में फैली तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने घर में घुसकर शव को बरामद किया. साथ ही आरोपी पत्नी को मौके से गिरफ्तार कर थाने ले आई. घटनास्थल से पुलिस ने हमले में प्रयुक्त लोहे का रॉड भी बरामद कर लिया.