ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दलीय आधार पर होंगे पंचायत चुनाव, झारखंड सरकार नियमों में करेगी बदलाव

DESK : बिहार में पंचायत चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. कैबिनेट ने मंगलवार को ही पंचायत चुनाव के शेड्यूल पर मुहर लगा दी थी और अब झारखंड में भी पंचायत चुनाव की आहट देखने को

दलीय आधार पर होंगे पंचायत चुनाव, झारखंड सरकार नियमों में करेगी बदलाव
First Bihar
2 मिनट

DESK : बिहार में पंचायत चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. कैबिनेट ने मंगलवार को ही पंचायत चुनाव के शेड्यूल पर मुहर लगा दी थी और अब झारखंड में भी पंचायत चुनाव की आहट देखने को मिल रही है. झारखंड में पंचायत चुनाव को लेकर सरकार बड़ा बदलाव करने जा रही है. झारखंड में इस बार पंचायत चुनाव दलीय आधार पर कराया जा सकता है. इसके लिए नगर निकाय चुनाव के नियम बदलने की तैयारी है.


खबर के मुताबिक हेमंत सरकार इस बात पर गंभीरता से विचार कर रही है कि क्या पंचायत चुनाव दलीय आधार पर कराए जाएं. इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग अलग-अलग राज्यों की पंचायत नियमावली का अध्ययन कर रहा है. इसके बाद बदलिए चुनाव कराने को लेकर अंतिम चर्चा की जाएगी. इसके लिए जरूरी हुआ तो राज्य के पंचायत चुनाव नियमावली में बदलाव भी किया जाएगा. फिलहाल झारखंड में पंचायत चुनाव दलीय आधार पर कराने से जुड़ा कोई नियम नहीं है.



झारखंड में पंचायती राज संस्थाओं को दो बार अवधि विस्तार दिया जा चुका है. चुनाव होने तक के पंचायती राज व्यवस्था चलती रहे इसके लिए तीन स्तरों पर कार्यकारी समिति का गठन भी किया गया है. आपको बता दें कि कोरोनावायरस से झारखंड में भी समय पर पंचायत चुनाव नहीं हो पाए. हेमंत सरकार विचार कर रही है कि अगर कोरोना वायरस की आशंका खत्म हो जाती है. तो राज्य में पंचायत चुनाव और उसके साथ-साथ नगर निकाय चुनाव को लेकर फैसला किया जाए. राज्य निर्वाचन आयोग इन दोनों चुनावों को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर चुका है. लेकिन राज्य सरकार को इस पर अंतिम निर्णय लेना है.