ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

कोरोना संक्रमित CRPF जवान फरार, बिना PPE किट पहने 9 साथी जवानों ने पकड़ा

RANCHI : कोरोना संक्रमित CRPF का एक जवान रिसालदार नगर स्थित अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर सह आइसोलेशन सेंटर से भाग निकला. सीआरपीएफ जवान के फरार होने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गय

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

RANCHI : कोरोना संक्रमित CRPF का एक जवान रिसालदार नगर स्थित अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर सह आइसोलेशन सेंटर से भाग निकला. सीआरपीएफ जवान के फरार होने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया. आनन फानन में इसकी सूचना सीडेंट कमांडर मनोज कुमार को दी गयी और तुरंट मजिस्ट्रेट व पुलिस बल संक्रमित जवान की खोज में लग गये. 

तभी किसी ने टीम को सूचना दी कि संक्रमित जवान हाफ पैंट व गंजी पहन कर घाघरा रोड में दौड़ते हुए जा रहा है. जिसके बाद टीम वहां पहुंची और उसे रुकने के लिए बोला पर वह दौड़ता रहा. काफी मशक्कत के बाद उसे साथी जवानों ने घेर कर पकड़ लिया औऱ उसे वापस कोविड सेंटर लाया. अब कोरोना संक्रमित जवान को पकड़ने वाले 9 जवान पर भी संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है. वे जवान बिना पीपीई किट पहने ही साथी जवान को पकड़ने गए थे. 

बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित जवान को रविवार की रात दौरा पड़ा और वह पूरी रात अस्पताल में नग्न दौड़ता रहा. जिसके बाद उसका हाथ-पैर बांध कर एंबुलेंस से रिम्स लाया गया.जहां रिम्स ने बेड की कमी बताते हुए एडमिट करने से इनकार कर दिया. इसके बाद उसे लेकर रिनपास ले जाया गया. लेकिन रिनपास ने भी एडमिट करने से इनकार कर दिया. इसके बाद एंबुलेंस से उसे वापस डोरंडा स्थित अस्पताल लाया गया. जहां वह एंबुलेंस से उतरते ही वह फरार हो गया.