ब्रेकिंग
लुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलान

झारखंड : कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर हेमंत ने की हाई लेवल मीटिंग, झारखंड में नये साल के जश्न पर कोई पाबंदी नहीं

JHARKHAND : झारखंड में कोरोना के मामले में बहुत तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में राज्य के स्वास्थ्य मं

झारखंड : कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर हेमंत ने की हाई लेवल मीटिंग, झारखंड में नये साल के जश्न पर कोई पाबंदी नहीं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JHARKHAND : झारखंड में कोरोना के मामले में बहुत तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ स्वास्थ्य विभाग के कई वरीय अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को लेकर चिंता जताई। पिछले एक हफ्ते में हुई बढ़ोतरी को लेकर विशेष चर्चा की गई। 


बैठक में ये फैसला लिया गया की सरकार रोज एक लाख टेस्ट करायेगी। इस संबंध में सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये। समीक्षा के दौरान ये भी बात सामने आई कि बोकारो और हजारीबाग में कम टेस्टिंग और ज्यादा पॉजिटिव मामले सामने आये है। राजधानी रांची और कोडरमा में कोरोना केस के बढ़े मामले पर भी चर्चा की गई। अभी राज्य में फिलहाल करीब 35 हजार टेस्टिंग हो रही है जिसे 75 हजार से एक लाख करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया।


बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि नये साल को लेकर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए लोगों से आग्र्रह है कि वो घर में ही नये साल का जश्न मनाये। स्वास्थ्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वो बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सावधान रहे, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग मैंटेन करे और गैदरिंग पार्टियों में शामिल होने से बचे। सीएम ने अधिकारियों को पार्क, वॉटर फॉल, पिकनिक स्पॉट,मंदिर आदि जगहों पर कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो ये सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। कोरोना को लेकर एक सप्ताह के बाद सीएम एक बार फिर उच्चस्तरीय बैठक करेंगे।

टैग्स