ब्रेकिंग
बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल

CM हेमंत सोरेन आज बाटेंगे नियुक्ति पत्र, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पिछले महीने जारी हुआ था रिजल्ट

PATNA : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को राज्य के 113 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह नियुक्ति पत्र झारखंड अभियोजन सेवा के लिए चयनित सहायक लोक अभियोजकों को सौ

CM हेमंत सोरेन आज बाटेंगे नियुक्ति पत्र, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पिछले महीने जारी हुआ था रिजल्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को राज्य के 113 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह नियुक्ति पत्र झारखंड अभियोजन सेवा के लिए चयनित सहायक लोक अभियोजकों को सौंपा जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर एक बजे से रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में हो रहा है। 


दरअसल, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए यह विज्ञापन 2018 में जारी किया गया था। जिसका रिजल्ट 23 मार्च को जारी किया गया था। जिसके तहत कुल 113 लोगों को आज नियुक्ति पत्र सौंपा जाना है। इसके लिए झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से रिक्त 143 पदों के लिए सीधी भर्ती नियुक्ति परीक्षा ली गयी थी। 


इस परीक्षा के टॉप-3 की तो  निखर बर्णवाल स्टेट टॉपर बने। वहीं गरिमा पांडे और अभिलाषा साहनी ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इस परीक्षा के बाद रेसलूत को लेकर काफी विवाद भी हुआ था।  छात्रों द्वारा जमकर प्रदर्शन भी किया गया था। जिसके बाद झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद यह रिजल्ट जारी किया गया था। 


आपको बताते चलें कि, जानकारी यह भी हो कि साल 2018 के चली आ रही नियुक्ति प्रक्रिया को साल 2022 में रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अदालत ने प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था। इस प्रतियोगी परीक्षा में टॉप आठ अभ्यर्थियों में 6 स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी थी।