ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

चुनाव प्रचार के बाद देवघर पहुंचे तेजस्वी, बाबा बैद्यनाथ के दरबार में टेका मत्था

PATNA : बंगाल और असम में चुनाव प्रचार करने के बाद तेजस्वी यादव ने झारखंड में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तरफ रुख कर लिया है. मधुपुर विधानसभा क्षेत्र चुनाव प्रचार करने के बाद

चुनाव प्रचार के बाद देवघर पहुंचे तेजस्वी, बाबा बैद्यनाथ के दरबार में टेका मत्था
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बंगाल और असम में चुनाव प्रचार करने के बाद तेजस्वी यादव ने झारखंड में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तरफ रुख कर लिया है. मधुपुर विधानसभा क्षेत्र चुनाव प्रचार करने के बाद आज सुबह-सुबह तेजस्वी यादव देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे. बाबा के मंदिर में मत्था टेकने के बाद उन्होंने जलाभिषेक किया. बाबा बैजनाथ के दरबार में पूजा अर्चना के बाद अब बाबा बासुकीनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं. 


बता दें कि इस बीच देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर के प्रांगण में तेजस्वी यादव ने विधिवत पूजा अर्चना की. वहीं, भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया. इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे. आपको बता दें कि मधुपुर विधानसभा सीट से महागठबंधन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी हफीजुल हसन को मैदान में उतारा है, जिनके लिए तेजस्वी जनता से वोट की अपील करने पहुंचे हैं. 


आपको बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी हफीजुल हसन को जीताने के लये एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है. आरजेडी व्यापक जनसंपर्क अभियान चला रही है. इस अभियान में झारखंड प्रदेश राजद के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हैं. 

टैग्स