ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

निलंबित IAS छवि रंजन को ED कोर्ट में किया गया पेश, दोबारा मिला 4 दिनों का रिमांड

RANCHI: भूमि घोटाला मामले में निलंबित IAS छवि रंजन को 6 दिनों की पूछताछ के बाद शुक्रवार को ईडी कोर्ट में पेश किया गया. फिर से ED ने छवि रंजन से और पूछताछ के लिए फिर से रिमांड मांगा

निलंबित IAS छवि रंजन को ED कोर्ट में किया गया पेश, दोबारा मिला 4 दिनों का रिमांड
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: भूमि घोटाला मामले में निलंबित IAS छवि रंजन को 6 दिनों की पूछताछ के बाद शुक्रवार को ईडी कोर्ट में पेश किया गया. फिर से ED ने छवि रंजन से और पूछताछ के लिए फिर से रिमांड मांगा है. जिसके बाद ED की विशेष कोर्ट ने दूसरी बार निलंबित आईएएस छवि रंजन की चार दिन की रिमांड की मंजूरी दे दी है. 


बता दें छवि रंजन की रिमांड का 12 मई आखिरी दिन था. जिसके बाद ED की कोर्ट में आज यानी शुक्रवार को छवि रंजन को पेश किया गया. सुनवाई के बाद कोर्ट ने ईडी के आग्रह को मानते हुए पूछताछ के लिए उन्हें और चार दिन की रिमांड दी है. बता दें 4 मई को जमीन घोटाले में संलिप्तता पाए जाने के बाद रांची के पूर्व डीसी IAS छवि रंजन को गिरफ्तार कर लिया गया था.


लगभग 1:30 पर ईडी दफ्तर से छवि रंजन को कोर्ट लाया गया. इस दौरान ईडी के तरफ से दलील दी गई कि उन्हें छवि रंजन से अभी अन्य कई मामलों में पूछताछ करनी है ऐसे में उन्हें दोबारा रिमांड पर दिया जाए. वही छवि रंजन के वकीलों ने इसका विरोध किया लेकिन विशेष अदालत ने अगले 4 दिनों के लिए एक बार फिर से छवि रंजन को ED रिमांड पर सौंप दिया.


मालूम हो कि छवि रंजन को 4 मई को देर रात पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था. उन पर आरोप है कि उनके संरक्षण में रांची में सैकड़ों एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री की गई और कब्जा किया गया.

टैग्स