ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर की मौत, भीड़ ने कब्रिस्तान में शव दफनाने से रोका और किया हमला

DESK: कोरोना मरीज का इलाज करने वाले डॉक्टर की मौत हो गई, लेकिन उस डॉक्टर के शव कब्रिस्तान में दफनाने के लिए जगह तक नहीं मिली. भीड़ ने शव दफनाने से रोक दिया. यह घटना चेन्नई की

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: कोरोना मरीज का इलाज करने वाले डॉक्टर की मौत हो गई, लेकिन उस डॉक्टर के शव कब्रिस्तान में दफनाने के लिए जगह तक नहीं मिली. भीड़ ने शव दफनाने से रोक दिया. यह घटना चेन्नई की है. 

एंबुलेंस पर किया हमला

लॉकडाउन के बाद भी करीब 50 की संख्या में भीड़ कब्रिस्तान पहुंची और चारों तरफ से एंबुलेंस को घेर लिया और हमला कर दिया. परिजनों से कहा कि यहां से वह शव को लेकर जाए. किसी और जगह पर उनको दफनाए. मेडिकल टीम ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने इनकी भी एक न सुनी. 

20 पर केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले में 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. सभी पर लॉकडाउन तोड़ने, हथियार से हमला करने और मेडिकल स्टाफ को काम रोकने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. इस तरह के हुए व्यवहार से डॉक्टर के परिजनों का काफी दुख पहुंचा है.बता दें कि इससे पहले रांची में कोरोना मरीज की मौत के बाद दफनाने का विरोध किया था. 

टैग्स