ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

चेक बाउंस केस : अभिनेत्री अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट में किया सरेंडर, 21 जून को होना होगा सशरीर हाजिर

RANCHI : बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने चेक बाउंस केस में आज शनिवार को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें दोबारा 21 जून को कोर्ट के समक्ष सशरीर हाज

चेक बाउंस केस : अभिनेत्री अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट में किया सरेंडर, 21 जून को होना होगा सशरीर हाजिर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने चेक बाउंस केस में आज शनिवार को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें दोबारा 21 जून को कोर्ट के समक्ष सशरीर हाजिर होने का निर्देश दिया है। अमीषा पटेल के खिलाफ कोर्ट ने दो बार वारंट जारी किया था। अमीषा पटेल के खिलाफ पहला वारंट 6 अप्रैल 2023 को और दूसरा वारंट 20 अप्रैल 2023 को जारी किया था। 


दरअसल, चेक बाउंस का मामला 2017 का है, जिसमें हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार सिंह की अमीषा पटेल से मुलाकात हुई। उन्हें फिल्मों में पैसे लगाने को ऑफर मिला। आरोपों के मुताबिक, फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर किए गए। फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया। 


आपको बताते चलें कि, अजय कुमार सिंह लवली वल्र्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं। इसी कम्पनी के तहत उन्होंने अमीषा पटेल से एक फिल्म करवाने को लेकर साइन करवाया। इसके बाद अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर किए गए। लेकिन, किसी कारण वापस यह फिल्म नहीं बनाने का निर्णय लिया गया। जिसके बाद अमीषा पटेल से पैसा वापस करने को कहा गया। तब अभिनेत्री ने उन्हें चेक दिया था, जो बाउंस हो गया था। लेकिन उन्होंने पैसा वापस नहीं किया जिसके बाद अब इस ममाले में शिकायत दर्ज कराया।