ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

चतरा मुठभेड़ में घायल 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर समेत 4 गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

PALAMU: झारखंड के पलामू से खबर है जहां 5 लाख का इनामी माओवादी कमांडर नंदकिशोर यादव उर्फ ननकुरिया को घायल अवस्था में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. माओवादी कमांडर के पास कई हथियार भी बरामद किए गए हैं

चतरा मुठभेड़ में घायल 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर समेत 4 गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PALAMU: झारखंड के पलामू से खबर है जहां 5 लाख का इनामी माओवादी कमांडर नंदकिशोर यादव उर्फ ननकुरिया को घायल अवस्था में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. माओवादी कमांडर के पास कई हथियार भी बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार नक्सली से पुलिस पूछताछ कर रही है. 


मिली जानकारी के अनुसार पलामू के पांकी बॉर्डर से गिरफ्तारी की गई है. आपको बता दें बीते दिन चतरा में पुलिस और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के 25 लाख के इनामी नक्सली समेत 5 माओवादियों को ढेर किया गया था. इस मुठभेड़ में गौतम पासवान समेत 5 नक्सली मारे गए थे. वही अन्य नक्सली अपनी जान बचाकर भाग निकले थे, जिसमें से कई घायल भी हुए थे.


मुठभेड़ से भागे पांच लाख के इनामी माओवादी कमांडर नंदकिशोर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया है. बता दें कि मारे गये नक्सलियों में 25-25 लाख रुपये के दो और 5-5 लाख रुपये के तीन इनामी नक्सली शामिल थे.

टैग्स