ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

चारा घोटाले में लालू को मिलेगी राहत ! बेल पीटिशन पर कल झारखंड HC में होगी सुनवाई

RANCHI: शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेल पर सुनवाई होगी। चारा घोटाला के दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू यादव की ओर से बे

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI: शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में आरजेडी सुप्रीमो लालू  प्रसाद यादव के बेल पर सुनवाई होगी। चारा घोटाला के दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू यादव की ओर से बेल पीटिशन दिया गया है। पिछले दिनों इस मामले की सुनवाई एक वकील के निधन की वजह से टल गयी थी।

लालू यादव को दुमका कोषागार मामले में 7-7 साल की सजा सुनाई गयी है। वह पिछले कई महीनों से जेल में हैं। लालू ने जमानत की अर्जी लगाई है। पिछले दिनों जस्टिस अपरेश सिंह की अदालत में मामला सूचीबद्ध था।इस पर सुनवाई नहीं हो सकी।हाईकोर्ट के एक वकील की मौत के बाद फुल कोट ऑफ रिफरेंस होने की वजह से लालू यादव की याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। 

वहीं सीबीआई ने लालू यादव की बेल का विरोध किया है। सीबीआई ने लालू यादव को जमानत दिए जाने का विरोध करते हुए अपना पक्ष अदालत में रख दिया है। सीबीआई ने कहा है कि लालू यादव को जमानत नहीं मिलनी चाहिए।वहीं  सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव समेत छह आरोपियों की सजा बढ़ाने की मांग को लेकर भी रांची हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस याचिका पर भी जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की पीठ में ही सुनवाई चल रही है।


टैग्स