ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

चंपाई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, राजभवन के लिए निकले हेमंत सोरेन

RANCHI: रांची से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। चंपाई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेजा है। जिसके बाद वो राजभवन के लिए निकल गये ह

चंपाई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, राजभवन के लिए निकले हेमंत सोरेन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: रांची से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। चंपाई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेजा है। जिसके बाद वो राजभवन के लिए निकल गये हैं। वही चंपाई सोरेन के इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन भी राजभवन के लिए रवाना हो गये हैं।  


हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। सत्तारूढ़ गठबंधन ने झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से बुधवार शाम में मिलने का समय मांगा था। राज्यपाल चेन्नई से रांची लौट गये हैं। राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को मिलने का समय दिया है। चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन को आज शाम 7:30 बजे राजभवन आने को कहा गया है। 


राजभवन से समय मिलने के बाद चंपाई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन राजभवन के लिए रवाना हो गये। वही इस्तीफा देते हुए हेमंत सोरेन भी राज्यपाल से मुलाकात के लिए निकल गये। जहां सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। 


ऐसी चर्चा भी है कि चंपाई सोरेन को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। वे समन्वय समिति के चेयरमैन बनाये जा सकते हैं। आज सत्तारुढ़ गठबंधन के विधायकों की बैठक सीएम आवास में हुई थी। जिसमें जेएमएम, कांग्रेस और राजद के विधायक शामिल हुए थे। इस बैठक में हेमंत सोरेन के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर सहमति ली गयी।  

टैग्स