ब्रेकिंग
रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति

पत्थलगड़ी समर्थकों द्वारा 7 लोगों की हत्या का मामला, घटनास्थल से 3 किमी दूर सभी शवों को पुलिस ने किया बरामद

RANCHI: चाईबासा जिले में पत्थलगड़ी समर्थकों के द्वारा सात लोगों की हत्या के बाद पुलिस ने घटनास्थल से 3 किमी दूर गुलीकेरा गांव से आज सभी शवों को बरामद कर लिया है. जिस जगह से शव बराम

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: चाईबासा जिले में पत्थलगड़ी समर्थकों के द्वारा सात लोगों की हत्या के बाद पुलिस ने घटनास्थल से 3 किमी दूर गुलीकेरा गांव से आज सभी शवों को बरामद कर लिया है. जिस जगह से शव बरामद हुआ है वह चारों तरफ से जगंलों से घिरा हुआ है.

सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख

सात लोगों की हत्या के बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दुख जताया हैं. कहा किइस घटना से मैं आहत हूं. कानून सबसे उपर है. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. 

पंचायती के दौरान हुआ था विरोध

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चाईबासा और पश्चिम सिंहभूम जिले के बॉर्डर एरिया पर स्थिति बुरुगुलीकेला गांव में पत्थलगड़ी को लेकर पंचायती हो रही थी. इस दौरान ही कुछ लोगों ने विरोध किया था. जिसके बाद पत्थलगड़ी समर्थकों ने सात लोगों को पंचायत स्थल से दूर लेकर गए और सभी की हत्या कर दी.

शवों को बरामद करने में लगे थे हजारों जवान

घटना मंगलवार को दोपहर के बाद हुई थी. जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. जिसके बाद शवों की तलाश में झारखंड पुलिस के जवान और सीआरपीएफ के हजारों जवानों को शवों की खोज में लगाया गया था. कल शाम से ही जवान सर्च अभियान चला रहे थे. लेकिन आज सभी शवों को घटनास्थल से तीन किमी दूर बरामद किया गया है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.