ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

चाईबासा में एक बार फिर IED ब्लास्ट, 3 जवान घायल, 2 को एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

CHAIBASA: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के चाईबासा से आ रही है, जहां नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है। चाईबासा के गोइलकेरा इलाके में हुए आईईडी ब्लास्ट में तीन जव

चाईबासा में एक बार फिर IED ब्लास्ट, 3 जवान घायल, 2 को एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAIBASA: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के चाईबासा से आ रही है, जहां नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है। चाईबासा के गोइलकेरा इलाके में हुए आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान घायल हो गए है। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर राजधानी रांची लाया गया है, जहां उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ के जवान पिछले कई दिनों से जंगल के इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे है। इसी दौरान ही जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी के संपर्क में आ गए और IED ब्लास्ट होने से तीन तीनों जवान घायल हो गए हैं घटना की जानकारी मिलते ही जवानों को एयरलिफ्ट करने के लिए रांची से हेलीकाप्टर भेजा गया। सीआरपीएफ के दो जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है, जिन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया है।


बता दें कि कुछ दिन पहले भी चाईबासा के टोंटो थानाक्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया था। जिसमें 5 सीआरपीएफ के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। नक्सलियों के खिलाफ झारखंड और झारखंड बॉडर से सटे बिहार के गया और औरंगाबाद इलाके में सीआरपीएफ जवानों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।