ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

कैश फॉर PIL मामला: सुप्रीम कोर्ट ने CBI को जांच जारी रखने का दिया निर्देश, कहा- नहीं हो बंगाल पुलिस के किसी अधिकारी की गिरफ्तारी

RANCHI: शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल पुलिस की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार के खिलाफ कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल द्वारा जनहित

कैश फॉर PIL मामला: सुप्रीम कोर्ट ने CBI को जांच जारी रखने का दिया निर्देश, कहा- नहीं हो बंगाल पुलिस के किसी अधिकारी की गिरफ्तारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल पुलिस की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार के खिलाफ कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल द्वारा जनहित याचिका मामले में कोलकाता पुलिस के भूमिका की जांच कर रही सीबीआई को चुनौती दी गई थी।


सुप्रीम कोर्ट ने मामले में बंगाल पुलिस की भूमिका की जांच कर रही सीबीआई को जांच जारी रखने का आदेश दिया है। कोर्ट ने बंगाल पुलिस की उस अपील को खारिज किया गया है जिसमें बंगाल पुलिस की ओर से ये कहा गया था कि बंगाल पुलिस ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की सहमति को वापस ले लिया है। कोर्ट ने बंगाल पुलिस को राहत देते हुए सीबीआई को ये निर्देश दिया कि मामले की जांच कर रही सीबीआई इस मामले में कोलकाता पुलिस के किसी अधिकारी को गिरफ्तार करने की जल्दीबाजी नहीं करे।


31 जुलाई 2022 को झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार को बंगाल पुलिस ने 50 लाख रूपये कैश के साथ गिरफ्तार किया गया था। हेयर स्ट्रीट थाने में कारोबारी अमित अग्रवाल ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दावा किया था कि उनके खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका को मैनेज करने के लिए राजीव कुमार ने 10 करोड़ रूपये की मांग की थी। एक करोड़ में बात पक्की हुई थी और डील की पहली किश्त 50 लाख रूपया लेने के लिए वो कोलकाता आये थे, जहां बंगाल पुलिस ने अधिवक्ता को गिरफ्तार किया था।

टैग्स