ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

झारखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात, आज CM ने किया कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन, सिर्फ इलाज नहीं रिसर्च भी होगा

RANCHI: झारखंड को एक और बड़ा कैंसर का हॉस्पिटल मिला है. टाटा ट्रस्ट की ओर से शुरू किए गए अस्पताल से राजधानी वासी सहित झारखंड के लोगों में आशा और राहत की एक नई किरण जगी है. टाटा ट्रस्ट के द्वारा स्था

झारखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात, आज CM ने किया कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन, सिर्फ इलाज नहीं रिसर्च भी होगा
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: झारखंड को एक और बड़ा कैंसर का हॉस्पिटल मिला है. टाटा ट्रस्ट की ओर से शुरू किए गए अस्पताल से राजधानी वासी सहित झारखंड के लोगों में आशा और राहत की एक नई किरण जगी है. टाटा ट्रस्ट के द्वारा स्थापित  RANCHI CANCER HOSPITAL एंड RESEARCH CENTRE का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया है.


RCHRC अस्पताल आधुनिक और तकनीकी सुविधाओं से लैस है. किफायती दर पर इलाज की सुविधा लोगों को मिल सकेगी. इलाज में मरीजों को झारखंड सरकार की योजनाओं का भी लाभ मिलेगा. रांची कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र एक लाख 56 हजार वर्ग फुट में फैला है. इस अस्पताल में रेडिएशन, सर्जरी, पैलिएटिव केयर, रेडियोलॉजी, लेबोरेटरी सेवाएं मौजूद है. अस्पताल में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त चिकित्सकों की टीम मरीजों का देखभाल करेगी. इस टीम में मेडिकल टीम में ओंकोलॉजिस्ट, सर्जिकल ओंकोलॉजिस्ट, रेडिएशन ओंकोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, पैलिएटिव केयर फिजिशियन, नर्स और टेक्नीशियन शामिल है. इतना ही नहीं इलाज के साथ साथ इस अस्पताल की ओर से ग्रामीण इलाकों में कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा. इस जागरूकता अभियान में कैंसर से बचाव के साथ साथ बीमारी से बचने के लिए उपाय बताया जायेगा.


आपको बता दें BJP की सरकार के कार्यकाल में इस हॉस्पिटल का शिलान्यास हुआ था. तत्कालीन CM रघुवर दास और रतन टाटा ने वर्ष 2018 में इसका शिलान्यास किया था. फ़िलहाल इस हॉस्पिटल में 50 बीएड होगा लेकिन कुछ सालों में एसे बढ़ाकर 200 बेड तक किया जाएगा.  


गौरतलब है कि साल 2022 में ही हॉस्पिटल का आउटडोर ओपीडी शुरू हो चुका है. अब इनडोर पेशेंट देखने की भी शुरुआत 12 मई से हो जाएगी. रांची में कैंसर अस्पताल बनने से अब राज्य के मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा. कैंसर से जुड़े सभी तरह के जांच की सुविधा हॉस्पिटल में उपलब्ध है.

टैग्स