ब्रेकिंग
Success Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानीSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानी

ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ा महंगा, तीन महीने में 214 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड

रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 214 लोगों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए। सबसे ज्यादा कार्रवाई हेलमेट नहीं पहनने वालों पर की गई। तीसरी बार नियम तोड़ने पर लाइसेंस रद्द किए गए हैं।

driving license
driving licenses
© driving licenses
User1
2 मिनट

अगर आप बिना हेलमेट के बाइक चलाते हैं या ट्रैफिक नियमों को हल्के में लेते हैं, तो सावधान हो जाइए। रांची जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) ने ट्रैफिक पुलिस की अनुशंसा पर अक्टूबर 2024 से दिसंबर 2024 तक कुल 214 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निलंबित कर दिए हैं। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों में 106 लोगों के लाइसेंस हेलमेट नहीं पहनने पर निलंबित किए गए। वहीं, 82 लोगों को पीछे बैठने वाले लोगों के हेलमेट नहीं पहनने और 26 लोगों को वाहन से छेड़छाड़ (असुरक्षित स्थिति) करने पर दंडित किया गया।


तीन महीने की अवधि के दौरान 214 लाइसेंस रद्द किए गए। जिसमें अक्टूबर 2024 में 80 लाइसेंस, नवंबर 2024 में 41 लाइसेंस और दिसंबर 2024 में 93 लाइसेंस रद्द किए गए। अगर आपको लगता है कि यह कार्रवाई कुछ महीनों के लिए ही है, तो आपको बता दें कि हर साल हजारों लाइसेंस रद्द किए जाते हैं।


साल 2024 में 3,628 लाइसेंस निलंबित किए गए। 2023 में 6,248 लाइसेंस निलंबित किए गए। 2022 में 7,363 लाइसेंस निलंबित किए गए। 2021 में 8,033 लाइसेंस निलंबित किए गए। 2020 में 23,757 लाइसेंस निलंबित किए गए। 2019 में 1,715 लाइसेंस निलंबित किए गए और 2018 में 10,485 लाइसेंस निलंबित हुए थे। 


रांची डीटीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि पहली और दूसरी बार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित किया जाता है। लेकिन अगर कोई तीसरी बार पकड़ा जाता है तो उसका लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिया जाएगा। रांची ट्रैफिक पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और सीसीटीवी, ई-चालान और ऑन-स्पॉट जुर्माने के जरिए उल्लंघन करने वालों को पकड़ रही है। अगर आपको अपना लाइसेंस बचाना है तो हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।