ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने हेमंत सोरेन को पलटू कहा, बजट को खोदा पहाड़ निकली चुहिया जैसा बताया

RANCHI: झारखंड सरकार ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 1.16 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा बजट पेश

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने हेमंत सोरेन को पलटू कहा, बजट को खोदा पहाड़ निकली चुहिया जैसा बताया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: झारखंड सरकार ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 1.16 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा बजट पेश किया है। पिछले साल की तुलना इस साल बजट में 15 फीसदी की बढ़ोतरी की गयी है। हालांकि BJP के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने इस बजट को लेकर कहा कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया..मीडिया से बातचीत करते हुए दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पलटू राम कहा।


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री जी तो पलटू राम की तरह काम करते हैं। एक बयान देते हैं एक सप्ताह में फिर दूसरा बयान देते हैं। एक नीति बनाते हैं फिर 15 दिन के बाद दूसरी नीति बना देते हैं। इनको समझ में नहीं आता है कि झारखंड को किस दिशा में ले जाना है। 


विधानसभा में आज पेश किये गये बजट को लेकर विपक्षी पार्टी बीजेपी ने कई सवाल उठाये। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड की जनता को सिर्फ निराशा हाथ लगी है। यह खोदा पहाड़ निकली चुहिया जैसा है। उन्होंने इस बजट को लूटकर बजट नाम दिया। कहा कि इस बजट का कोई भी केंद्र बिन्दू नहीं है। गांव विरोधी, नौजवान विरोधी, किसान विरोधी और सर्व समाज विरोधी और दलित विरोधी यह बजट है। 


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले बजट को बस 15 प्रतिशत बढ़ाकर पेश किया गया है। यह झारखंड राज्य का फेलियर बजट है। हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली सरकार ने राज्य की जनता को तो लूटा ही झारखंड को भी खोखला कर दिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस और राजद की मिली-जुली सरकार की वजह से झारखंड राज्य में पर कैपिटा इनकम में तेजी से गिरावट आई है।