ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद रांची पहुंची निगरानी टीम; इंफेक्टेड जोन में चिकन और पॉल्ट्री की बिक्री पर रोक, जानें कब तक?

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद रैपिड रिस्पांस टीम एक्शन मोड में आ गई है. टीम इसके बाद से लागातार एक्शन प्लान के तहत काम कर रही है. इतना ही नहीं

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद रांची पहुंची निगरानी टीम; इंफेक्टेड जोन में चिकन और पॉल्ट्री की बिक्री पर रोक, जानें कब तक?
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद रैपिड रिस्पांस टीम एक्शन मोड में आ गई है. टीम इसके बाद से लागातार एक्शन प्लान के तहत काम कर रही है. इतना ही नहीं बर्ड फ्लू के संबंध में लोगों को जागरूक किया जा रहा है. वही सरकार ने भारत सरकार की ओर से तीन सदस्यीय दल रांची में तैनात किया गया है. 


बता दें केंद्र सरकार की ओर से पशुपालन मंत्रालय के असिस्टेंट कमिश्नर डॉ ए मिश्रा को रांची भेजा गया है. डॉ मिश्रा ने गुरुवार और शुक्रवार को एपिक सेंटर और उसके एक किलोमीटर के दायरे का गहन निरीक्षण किया. इसके बाद डॉ मिश्रा ने स्पष्ट हिदायत दी है कि प्रोटोकॉल के अनुसार अगले तीन माह तक इंफेक्टेड जोन में पॉल्ट्री और पॉल्ट्री उत्पाद की खरीद बिक्री नहीं होगी. साथ ही इस क्षेत्र में पॉल्ट्री एवं पॉल्ट्री उत्पाद की आवाजाही पर भी रोक रहेगी. 


बता दें कि रांची के जेल चौक स्थित आवासीय परिसर में बर्ड फ्लू से मुर्गियों की मौत हुई थी, जिसके बाद से आवासीय परिसर को एपिक सेंटर बनाते हुए एक किलोमीटर की परिधि में इंफेक्टेड जोन एवं 10 किलोमीटर की परिधि में सर्विलेंस जोन बना कर गहन मॉनीटरिंग की जा रही है.

टैग्स