ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार से पश्चिम बंगाल जा रही बस का झारखंड में एक्सीडेंट, लगभग 25 मजदूर घायल, नशे में थे ड्राइवर और कंडक्टर

DESK : झारखंड में बस ड्राइवर और कंडक्टर की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया है. इस हादसे में लगभग 25 मजदूर घायल हो गये. घटना शुक्रवार रात की है. बिहार के गया जिले से 60 ईंट भट्ठा मजदूर

बिहार से पश्चिम बंगाल जा रही बस का झारखंड में एक्सीडेंट, लगभग 25 मजदूर घायल, नशे में थे ड्राइवर और कंडक्टर
First Bihar
2 मिनट

DESK : झारखंड में बस ड्राइवर और कंडक्टर की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया है. इस हादसे में लगभग 25 मजदूर घायल हो गये. घटना शुक्रवार रात की है. बिहार के गया जिले से 60 ईंट भट्ठा मजदूरों को लेकर पश्चिम बंगाल के बर्धमान व हावड़ा जा रही बस (डब्ल्यू बी 49 एन-0546) पिछली रात झारखंड में तेज रफ्तार की शिकार हो गयी. 


बस यात्रियों की मानें, तो ड्राइवर व कंडक्टर ने शराब पी थी. इसके बाद तेज गति के कारण बस पलट गयी. बताया जा रहा है कि इस रोड एक्सीडेंट में बस की गति इतनी तेज थी कि यह राजगंज सिक्स लेन पर राजगंज दलुडीह के समीप डिवाइडर से टकरा कर बीच सड़क पर पलट गयी. इससे बस में सवार बीस-पच्चीस महिला, पुरुष मजदूर व इनके बच्चे घायल हो गये. 


जिस समय यह घटना घटी. उस वक्त सड़क पर सन्नाटा पसरा था. बस पलटने की तेज आवाज से बगल अवस्थित होटल व गैराज के लोग जगे व आनन-फानन में राहत कार्य चलाया गया. स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद सभी बस स्टाफ फरार हो गए हैं.


इधर, सूचना पाकर राजगंज थानेदार संतोष कुमार सदलबल मौके पर पहुंचे व एक-एक कर छह एम्बुलेंस की व्यवस्था कर सभी घायलों को धनबाद एसएनएमसीएच भेजा गया. वहीं आंशिक रूप से कुछ घायलों व बाल-बाल बचे बाकी मजदूरों को गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था राजगंज पुलिस द्वारा की गयी. इस घटना में मजदूरों द्वारा ले जाए जा रहे भारी मात्रा में राशन, बर्तन समेत अन्य सामान नष्ट हो गए.

टैग्स