ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

भूमि घोटाला: ED के समक्ष उपस्थित नहीं हुए दिलीप घोष, बढ़ेगी छवि रंजन की रिमांड, मिली कई नई जानकारियां

RANCHI: रांची सेना भूमि घोटाला केस में ED द्वारा जारी नोटिस के आलोक में जगत बंधु टी स्टेट के निदेशक दिलीप घोष पूछताछ के लिए बुधवार को हाजिर नहीं हुए. वही पूर्व DC छवि रंजन से

भूमि घोटाला: ED के समक्ष उपस्थित नहीं हुए दिलीप घोष, बढ़ेगी छवि रंजन की रिमांड, मिली कई नई जानकारियां
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: रांची सेना भूमि घोटाला केस में ED द्वारा जारी नोटिस के आलोक में जगत बंधु टी स्टेट के निदेशक दिलीप घोष पूछताछ के लिए बुधवार को हाजिर नहीं हुए. वही पूर्व DC छवि रंजन से चौथे दिन भी पूछताछ की गयी. बताया जा रहा है कि इस दौरान ED के अधिकारियों को कुछ अहम जानकारी मिली है. जहां छवि रंजन की रिमांड की अवधि 12 मई को समाप्त होगी. ED इससे पहले कोर्ट से और रिमांड मांग सकती है.


मालूम हो कि छवि रंजन को 4 मई को देर रात पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था. उन पर आरोप है कि उनके संरक्षण में रांची में सैकड़ों एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री की गई और कब्जा किया गया.


बता दें ED द्वारा जारी समन के आलोक में दिलीप घोष पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए. हाजिर नहीं होने की वजह उनकी ओर से जानकारी ED को नहीं दी गयी और न ही समय की मांग की गयी. वही ED के समन के आलोक में जयंत करनाड हाजिर हुए.उन्होंने सेना के कब्जेवाली जमीन को अपनी पैतृक संपत्ति बतायी. और किराया बढ़ाने और कब्जे में लेने के लिए लड़ी गयी कानूनी लड़ाई की जानकारी दी.



टैग्स