ब्रेकिंग
Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

पटना में दिनदहाड़े 27 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने CMS कैश वैन को बनाया निशाना

पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े CMS कैश वैन से 27 लाख रुपये लूट लिए। बदमाश गनमैन का हथियार छीनकर नकदी से भरा बॉक्स लेकर फरार हो गए।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है, यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि अपराधियों में सम्राट चौधरी की पुलिस का भी डर खत्म हो गया है। इस बार पटना के सम्पतचक में बदमाशों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। इस वक्त की बड़ी खबर पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के जोलविगहा से आ रही है, जहां तीन बाईक सवार 5 हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। 


दिनदहाड़े सीएमएस कैश वैन से अपराधियों ने 27 लाख रुपया लूट लिया और मौके से हथियार लहराते फरार हो गये। इस दौरान बदमाशों ने सीएमएस कंपनी की गाड़ी में बैठे गनमैन सत्येन्द्र सिंह से उनका हथियार छीन लिया। गाड़ी के अंदर रखा बक्शा उठाकर ले गये जिसमें 27 लाख रुपये रखा हुआ था। बदमाशों ने हथियार के बल पर इस बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। गनमैन सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि सीएमएस कंपनी की कैश वैन में 27 लाख की लूट हुई है।


 संपतचक स्थित बिग बाजार से पैसा लेकर आ रहे थे। कैश वैन में कस्टोडियन, ड्राइवर और खुद मैं (गनमैंन)  यानि कुल तीन लोग सवार थे। जब कैश वैन जोलविगहा से गुजर रहा था तब बीच रास्ते में 5 अपराधी बाइक लगाकर खड़े थे, जब हमने रास्ते से हटने को कहा तो कैश वैन को चारों तरफ से घेर लिया और सबसे पहले मेरे राइफल को छीन कर खेत में फेंक दिया और हथियार के बल पर कैश वैन में रखे बक्शे को निकाल लिया जिसमें 27 लाख रुपये रखे हुए थे। 


पांचों अपराधियों ने दस मिनट के भीतर सारा कैश लूट लिया और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये। कैश वैन के ड्राइवर और गनमैन से जब पूछा गया कि इतनी बड़ी रकम लेकर जा रहे थे, क्या आपने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। तब दोनों ने कहा कि यह काम कस्टोडियन का है। दो साल में कभी ऐसी घटना नहीं घटी थी। इसलिए पुलिस को सूचना नहीं दी गयी। लेकिन घटना के बाद तुरंत डायल 112 पर फोन कर इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।   

पटना में दिनदहाड़े 27 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने CMS कैश वैन को बनाया निशानापटना में दिनदहाड़े 27 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने CMS कैश वैन को बनाया निशानापटना में दिनदहाड़े 27 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने CMS कैश वैन को बनाया निशानापटना में दिनदहाड़े 27 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने CMS कैश वैन को बनाया निशानापटना में दिनदहाड़े 27 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने CMS कैश वैन को बनाया निशानापटना में दिनदहाड़े 27 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने CMS कैश वैन को बनाया निशानापटना में दिनदहाड़े 27 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने CMS कैश वैन को बनाया निशानापटना में दिनदहाड़े 27 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने CMS कैश वैन को बनाया निशाना

पटना से सूरज कुमार की रिपोर्ट