ब्रेकिंग
Bihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाट

फूड प्वाइजनिंग का कहर: गोलगप्पे खाने से 36 लोग बीमार, 6 वर्षीय बच्चे की मौत से हड़कंप

Golgappa incident Jharkhand: गिरिडीह के बजटो गांव में गोलगप्पे खाने से 36 लोग बीमार हो गए, जिनमें 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. जिला प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है.

Golgappa incident Jharkhand
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Golgappa incident Jharkhand: झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बजटो गांव में शनिवार शाम गोलगप्पे खाने के बाद बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 36 से अधिक लोग बीमार हो गए, जिनमें ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। सभी को तेज बुखार, पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी।


हालत बिगड़ने पर सभी को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान 6 वर्षीय रंजन कुमार की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। बीमारों में 12 वर्षीय दिवाकर कुमार, शिवम कुमार, अनुराधा कुमारी, मनीता कुमारी, रिया कुमारी, प्रिंस कुमार, रानी कुमारी, सुजीत कुमार वर्मा सहित कई बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।


ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार शाम एक ठेलेवाला गांव में गोलगप्पे बेच रहा था, जिसे कई लोगों ने खाया था। रात में हल्की परेशानी शुरू हुई, जो रविवार सुबह तक गंभीर रूप ले गई। इसके बाद सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।


सदर अस्पताल में इलाज के दौरान 6 वर्षीय रंजन कुमार की मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। अन्य मरीजों का इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।


घटना की सूचना पर उपायुक्त, एसडीएम, एसडीपीओ, बीडीओ, सिविल सर्जन और थाना प्रभारी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक जांच में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। 


बताया जा रहा है कि गोलगप्पे बेचने वाला व्यक्ति मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पालमो गांव का निवासी है, जिसकी तलाश की जा रही है। सिविल सर्जन के अनुसार, अस्पताल में 18 मरीजों को भर्ती किया गया था, जिनमें से एक बच्चे की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता