ब्रेकिंग
Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

झारखंड के राज्यपाल ने घटाया कारकेड, पीएम मोदी के ‘सेव फ्यूल’ मंत्र पर सिर्फ 4 गाड़ियों का फैसला

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत अभियान का समर्थन करते हुए अपने कारकेड में वाहनों की संख्या घटाकर केवल 4 कर दी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से भी ऊर्जा संरक्षण की अपील की।

झारखंड न्यूज
मोदी के ‘सेव फ्यूल’ आह्वान पर अमल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

DESK: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेव फ्यूल’ आह्वान पर अमल करते हुए अपने कारकेड में वाहनों की संख्या घटाने का फैसला लिया है। अब राज्यपाल के काफिले में सिर्फ चार गाड़ियां ही शामिल होंगी।


रांची स्थित लोक भवन से जारी जानकारी के अनुसार, राज्यपाल ने ईंधन संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर कारकेड में वाहनों की संख्या कम की गई है।


राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से भी अपील की कि वे अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचें और ऊर्जा संरक्षण के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। राज्यपाल के इस फैसले को ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

टैग्स