ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बासुकीनाथ मंदिर के गर्भगृह में करंट लगने से पंडा की मौत, नए साल के मौके पर करा रहे थे पूजा, सीएम ने दिया जांच का आदेश

DUMKA: बाबा बासुकीनाथ मंदिर के गर्भ गृह में करंट लगने से पंडा सुमित की मौत हो गई. सुमित नए साल के मौके पर आए लोगों की पूजा करा रहा था. इस दौरान ही हादसा हो गया. करंट की चपेट म

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DUMKA: बाबा बासुकीनाथ मंदिर के गर्भ गृह में करंट लगने से पंडा सुमित की मौत हो गई. सुमित नए साल के मौके पर आए लोगों की पूजा करा रहा था. इस दौरान ही हादसा हो गया. करंट की चपेट में दो श्रद्धालु भी आए हैं. आज सुबह से ही नए साल के मौके पर पूजा के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे. 

घटना के बाद मंदिर में अफरातफरी का माहौल हो गया है. तुरंत गर्भ गृह का बिजली कनेक्शन काटा गया और सुमित को बाहर निकालकर हॉस्टिल में जरमुंडी भेजा गया. लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि शिवलिंग के बगल में स्टील प्लेट पर बैठ कर श्रद्धालुओं को पूजा करा रहे थे. गर्भ गृह में नीर निकास स्थल पर धातु की जाली लगाई गयी है. यहीं से गर्भ गृह में बिजली का तार प्रवेश कराया गया है. बताया जाता है कि इसी जाली में करंट आ गया. जिससे यह हादसा हो गया. 

हेमंत सोरेन ने दिया जांच का आदेश

इस घटना के बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सुमित की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है. हेमंत ने कहा कि मामले की जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. ऐसी व्यवस्था कि जाए कि जिससे आगे इस तरह की कोई घटना दोबारा ना हो.