ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

विधायक बंधु तिर्की को JVM ने दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी के विरोध में काम करने का आरोप

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर रांची से आ रही है. बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम ने अपने विधायक बंधु तिर्की को पार्टी से निकाल दिया है. विधानसभा चुनाव में तिर्की मांडर सीट से च

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  इस वक्त की बड़ी खबर रांची से आ रही है. बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम ने अपने विधायक बंधु तिर्की को पार्टी से निकाल दिया है. विधानसभा चुनाव में तिर्की मांडर सीट से चुनाव जीते हैं. 

तिर्की पर आरोप है कि वह विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर वह कांग्रेस पार्टी का समर्थन कर रहे थे. वह लगातार पार्टी के विरोध में काम कर रहे थे. जिससे कारण यह कार्रवाई हुई है. उनके गतिविधियों के कारण पार्टी को नुकसान हुआ है. 

हटिया के उम्मीदवार शोभा यादव ने कार्यसमिति की बैठक के दौरान तिर्की को लेकर शिकायत 17 जनवरी को की थी. इसको लेकर जवाब मांगा गया था, लेकिन वह जवाब नहीं दिए. जेवीएम के महासचिव अभय सिंह ने पार्टी से निकाले जाने की घोषणा आज कर दी. अभय ने कहा कि पार्टी के संविधान, विचार के खिलाफ जो भी काम करेंगे उनपर कार्रवाई होगी. 


मरांडी के बीजेपी में जाने का कर रहे थे विरोध

विधानसभा चुनाव के बाद जब से चर्चा हो रही थी कि बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम का बीजेपी में विलय हो जाएगा. इसको लेकर वह विरोध कर रहे थे. कई बार कह चुके थे कि वह किसी भी कीमत पर बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे. दूसरे विधायक प्रदीप यादव भी बाबूलाल के बीजेपी में जाने का विरोध कर रहे थे. यही कारण है कि दोनों विधायकों को जेवीएम की नई कमेटी से भी बाहर कर दिया गया था. दोनों को कोई पद नहीं दिया गया था. बताया जा रहा है कि अब बाबूलाल के बीजेपी में जाने का रास्ता साफ होते जा रहा है. विरोध करने वाले को किनारा लगाया जा रहा है. बता दें कि विधानसभा चुनाव में जेवीएम ने सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा था, लेकिन 3 सीटों पर सफलता मिली थी. जिसमें बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव और बंधु तुर्की की जीत हुई थी.