ब्रेकिंग
Petrol Diesel Price Hike 2026 : 4 साल बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में नया रेट; क्या रही वजह CM सम्राट चौधरी के सचिव लोकेश कुमार सिंह को हार्ट अटैक, IGIMS के ICU में एडमिटसम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी IGIMS में एडमिट, मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना में ब्लैकआउट के बीच बड़ी वारदात: मसाला कारोबारी की सिर में गोली मारकर हत्याNo Vehicle Day: बिहार के इस जिले में हर शुक्रवार रहेगा ‘नो व्हीकल डे’, पैदल या साइकिल से ऑफिस पहुंचेंगे अधिकारीPetrol Diesel Price Hike 2026 : 4 साल बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में नया रेट; क्या रही वजह CM सम्राट चौधरी के सचिव लोकेश कुमार सिंह को हार्ट अटैक, IGIMS के ICU में एडमिटसम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी IGIMS में एडमिट, मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना में ब्लैकआउट के बीच बड़ी वारदात: मसाला कारोबारी की सिर में गोली मारकर हत्याNo Vehicle Day: बिहार के इस जिले में हर शुक्रवार रहेगा ‘नो व्हीकल डे’, पैदल या साइकिल से ऑफिस पहुंचेंगे अधिकारी

बालासोर रेल हादसे में अब तक 288 यात्रियों की मौत, झारखंड के अधिकारियों और डॉक्टर की टीम कल जाएगी ओडिशा

RANCHI: ओडिशा के बालासोर में बड़ा रेल हादसा हुआ है। बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन की एक मालगाड़ी से भीषण टक्कर हो गयी। जिसके बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के एक दर्जन डि

बालासोर रेल हादसे में अब तक 288 यात्रियों की मौत, झारखंड के अधिकारियों और डॉक्टर की टीम कल जाएगी ओडिशा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI: ओडिशा के बालासोर में बड़ा रेल हादसा हुआ है। बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन की एक मालगाड़ी से भीषण टक्कर हो गयी। जिसके बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के एक दर्जन डिब्बे पटरी से उतर गये। इस मामले में मरने वालों की संख्या 288 पहुंच गयी है। रेस्क्यू ऑपरेशन अब खत्म हो गया है। हादसे पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के यात्रियों की हरसंभव मदद की जाएगी। हादसे में जो भी झारखंड के यात्री घायल हुए है उनका बेहतर इलाज होगा।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए कहा है कि 'झारखण्ड सरकार के अधिकारियों और डॉक्टर की एक टीम कल सुबह हेलीकॉप्टर से ओडिशा के लिए रवाना होगी। ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मिली जानकारी के अनुसार झारखण्ड के यात्रियों से मुलाकात कर टीम द्वारा उन्हें हरसंभव मदद प्रदान किया जाएगा। हादसे में घायल हुए यात्रियों को बेहतर इलाज हेतु भी जरूरी सभी सहायता प्रदान की जाएगी।'


बता दें कि ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में मरने वालों की संख्या 288 पहुंच गयी है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है। इस हादसमें 1175 घायल यात्रियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनमें 793 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है जबकि 382 मरीज अभी भी अस्पताल में इलाजरत हैं। बताया जाता है कि ओडिशा में 3 ट्रेने दुर्घटनाग्रस्त हुई है।


घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घनास्थल का जायजा लिया। पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव भी साथ थे। पीएम मोदी ने कहा है कि इस हादसे के जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। वही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यदि ट्रेन में एंटी कोलिशन डिवाइस रहता तो यह हादसा नहीं होती। ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के जिन लोगों की मौत इस हादसे में हुई है। उनके परिजनों को हम 5-5 लाख रुपये देंगे। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इसे लेकर केंद्र सरकार को घेरा है उन्होंने पूछा की यह हादसा कैसे हुई? 




टैग्स

संबंधित खबरें