ब्रेकिंग
बिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासाबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

बैल को बचाने के दौरान कुआं धंसने से 5 की मौत, 2 की हालत गंभीर

JHARKHAND: झारखंड से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बैल को बचाने के दौरान कुएं के धंसने से 5 ग्रामीणों की मौत हो गयी है। इस दौरान दो लोगों किसी तरह से बचा लिया गया ले

बैल को बचाने के दौरान कुआं धंसने से 5 की मौत, 2 की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: झारखंड से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बैल को बचाने के दौरान कुएं के धंसने से 5 ग्रामीणों की मौत हो गयी है। इस दौरान  दो लोगों किसी तरह से बचा लिया गया लेकिन दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुरी ओपी क्षेत्र के पिस्का गांव की है। इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना गुरुवार की शाम करीब पौने चार बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार घास चरने के दौरान एक बैल गोलटू मांझी के कुएं में गिर गया था। ग्रामीणों की जब नजर उस पर गयी तो लोग उसे कुएं से निकालने की कोशिश करने लगे। तभी बैल की जान बचाने के लिए 7 ग्रामीण कुएं में घुसे। कुएं से बाहर बैल को निकाला ही जा रहा था कि तभी कुआं धंस गया और सभी कुएं में दब गए। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गयी। 


जिसके बाद कुएं में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की गयी। जेसीबी से सभी को निकालने की कोशिश की जाने लगी। लेकिन बारिश के पानी से कुआं लबालब भरा हुआ है। किसी तरह दो लोगों को बचाया गया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन पांच लोगों की जान नहीं बच सकी। कुएं में दबे लोगों की पहचान करने में पुलिस जुटी है।