ब्रेकिंग
बिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?बिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?

बड़ी खबर : यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, हादसे में अबतक 7 लोगों की मौत

JHARKHAND : झारखंड के हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा हुआ है। गिरिडीह से रांची जा रही बस हादसे की शिकार हुई है। इस हादसे में अबतक 7 यात्रियों के मौत की खबर है जबकि कई लोग घायल बत

बड़ी खबर : यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, हादसे में अबतक 7 लोगों की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JHARKHAND : झारखंड के हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा हुआ है। गिरिडीह से रांची जा रही बस हादसे की शिकार हुई है। इस हादसे में अबतक 7 यात्रियों के मौत की खबर है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। यात्रियों से भरी बस हजारीबाग-बगोदर NH-100 पर सेवाने नदी में गिर गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक पत्ती टूटने के बाद बस अचानक अनियंत्रित हो गई और नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस पर 52 सिख श्रद्धालु सवार थे। घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं बस में फंसे हुए अन्य यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।


गिरिडीह से हजारीबाग जानेवाली शिव शक्ति बस शनिवार की शाम  5 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई है । बस सवार लोग हजारीबाग की और जा रहे थे इस बीच सिवाने नदी में एक बाइक को बचाने के दौरान बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। इस हादसे में बस सवार सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 45 लोग घायल बताए जा रहे हैं।


बड़ी खबर : यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, हादसे में अबतक 7 लोगों की मौत


बड़ी खबर : यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, हादसे में अबतक 7 लोगों की मौत


बड़ी खबर : यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, हादसे में अबतक 7 लोगों की मौत

टैग्स