ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

बड़ी खबर: अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसा, तीन लोगों की मौत, कई के दबे होने की आशंका

DHANBAD: बड़ी खबर झारखंड के धनबाद से आ रही है, जहां अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से तीन मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना भौरा ओपी

बड़ी खबर: अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसा, तीन लोगों की मौत, कई के दबे होने की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DHANBAD: बड़ी खबर झारखंड के धनबाद से आ रही है, जहां अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से तीन मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना भौरा ओपी क्षेत्र की है।


जानकारी के मुताबिक, भौरा ओपी क्षेत्र स्थित ऐटी देव प्रभा आउटसोर्सिंग में अवैध खनन का काम चल रहा था। इसी दौरान अचान चाल धंस गया, जिसमें कई मजदूर दब गए। मौके पर चीख पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस हादसे में तीन मजदूरों के मौत की खबर है जबकि कई के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।


उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय थाने के साथ साथ कई थानों की पुलिस टीम पहुंची है और चाल में दबे लोगों को निकाला जा रहा है। जानकारी पाकर सीआईएसएफ की टीम भी मौके पर पहुंची है और बचाव कार्य मे जुटी गई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है और वे हंगामा कर रहे हैं।

टैग्स