ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल में डकैती को अंजाम देने वाला अपराधी समस्तीपुर से गिरफ्तार, लूटे गए सोने के गहने भी बरामदसहरसा में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में गिरे 3 मासूम, एक बच्ची की मौतपंचायत से नहीं बनी बात तो टावर पर चढ़ गई प्रेमिका, शादी की मांग पर अड़ी, पुलिस ने संभाला मोर्चाबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक SP समेत 5 IPS और 8 DSP का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट बिहार में विज्ञान-उद्योग और बॉर्डर सुरक्षा को मजबूत करने की तैयारी, IG Border सहित कई पदों को भरने की मिली मंजूरी पश्चिम बंगाल में डकैती को अंजाम देने वाला अपराधी समस्तीपुर से गिरफ्तार, लूटे गए सोने के गहने भी बरामदसहरसा में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में गिरे 3 मासूम, एक बच्ची की मौतपंचायत से नहीं बनी बात तो टावर पर चढ़ गई प्रेमिका, शादी की मांग पर अड़ी, पुलिस ने संभाला मोर्चाबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक SP समेत 5 IPS और 8 DSP का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट बिहार में विज्ञान-उद्योग और बॉर्डर सुरक्षा को मजबूत करने की तैयारी, IG Border सहित कई पदों को भरने की मिली मंजूरी

बाबूलाल मरांडी के आरोप के बाद मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का तबादला, अधिसूचना जारी

RANCHI: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी विधायक दल के नेता बाबू लाल मरांडी ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव राजीव अरूण एक्का पर गंभीर आरो

बाबूलाल मरांडी के आरोप के बाद मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का तबादला, अधिसूचना जारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी विधायक दल के नेता बाबू लाल मरांडी ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव राजीव अरूण एक्का पर गंभीर आरोप लगाए थे। करीब 30 सेकेंड के वीडियो क्लिप को जारी कर मरांडी ने राजीव अरूण एक्का पर पैसा वसूली करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद आज ही मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव व गृह सचिव राजीव एक्का को पद से हटा दिया गया है। 


बाबूलाल मरांडी के आरोपों के बाद झारखंड सरकार ने राजीव अरुण एक्का का तबादला कर दिया। उन्हें पंचायती राज विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। राजीव अरुण एक्का 1994 बैंच के आईएएस अधिकारी हैं। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने तबादले की अधिसूचना जारी की है। 


बाबूलाल मरांडी ने राजीव अरूण एक्का पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जिनके पास गृह, कारा और आपदा जैसा महत्वपूर्ण विभाग है वो पैसे लेकर फाइल आगे बढ़ा रहे है काम कर रहे है। करीब 30 सेकेंड के वीडियों क्लिप को जारी कर मरांडी ने कहा कि एक्का के बगल में एक महिला खड़ी है जो कोई सरकारी कर्मचारी नहीं है वो विशाल चौधरी की स्टॉफ है और उसके कहने पर राजीव एक्का साइन कर रहे है और बगल में बैठा विशाल चौधरी पूछ रहा है इसका पैसा आया है या नहीं। विशाल चौधरी वही है जिनके घर पर ईडी ने छापेमारी की थी और वो सीएम के प्रधान सचिव के बगल में बैठकर पैसे उगाही कर रहा है।


मरांडी ने आगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए अपने प्रधान सचिव को हटाकर कार्रवाई करे और उनकी गिरफ्तारी भी करवाएं। उन्हाने आगे कहा कि चूंकि राजीव अरूण एक्का गृह जैसे संवेदनशील मामले के प्रधान सचिव है इसलिए पूरे मामले की सीबीआई से जांच करानी चाहिए। मरांडी ने आगे कहा कि वो इस मामले में राज्यपाल से भी मुलाकात करेंगे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करेंगे। बाबूलाल मरांडी के आरोप के बाद सरकार ने राजीव अरुण एक्का का तबादला कर दिया। अब उन्हें पंचायती राज विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है।