ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिना मांगे सरकार को समर्थन करेंगे बाबूलाल, हेमंत ने कहा- मरांडी का अनुभव आएगा काम

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव में तीन सीटें जीतने वाले जेवीएम प्रमुख बाबूलाल मरांडी जेएमएम के बनने वाली सरकार को समर्थन करेंगे. भले दी इसको लेकर जेएमएम ने उनका समर्थन नहीं मा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  झारखंड विधानसभा चुनाव में तीन सीटें जीतने वाले जेवीएम प्रमुख बाबूलाल मरांडी जेएमएम के बनने वाली सरकार को समर्थन करेंगे. भले दी इसको लेकर जेएमएम ने उनका समर्थन नहीं मांगा हो. लेकिन वह समर्थन को लेकर तैयार हैं.

हेमंत और बाबूलाल की हुई मुलाकात

हेमंत सोरेन बाबूलाल मरांडी के आवास पर पहुंचे और मरांडी से मुलाकात की. धनवार से चुनाव जीतने पर हेमंत ने उनको बधाई दी. कहा कि भले ही हमलोग चुनाव अलग-अलग लड़े हो. लेकिन दोनों का मकसद एक ही है. वह झारखंड के पुराने और अनुभवी नेता है इसलिए झारखंड के विकास में उनका अनुभव काम आएगा. बता दें कि चुनाव से पहले महागठबंधन में जेवीएम को शामिल होने के लिए बुलाया जा रहा था, लेकिन बाबूलाल को हेमंत का नेतृत्व मंंजूर नहीं था. इस कारण बाबूलाल मरांडी ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया. 

हेमंत महागठबंधन दल का चुने गए नेता

जेएमएम विधायक दल के नेता चुने जाने बाद शिबू सोरेन के आवास पर महागठबंधन के विधायकों की बैठक हुई. इसमें विधायक दल का नेता हेमंत को चुना गया. बताया जा रहा है कि करीब 8 बजे राज्यपाल से मिलने के लिए हेमंत जाएंगे और सरकार बनाने का दावा करेंगे. महागठबंधन में जेएमएम को 30, कांग्रेस को 16 और राजद को 1 सीटें मिली हैं. वही, 3 सीटों वाली जेवीएम भी बिना शर्त समर्थन देने को तैयार हैंं. 

टैग्स