ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Army Land Scam: रांची के पूर्व DC छवि रंजन को बड़ा झटका, ED कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

RANCHI: फर्जी कागजात के आधार पर सेना की जमीन खरीद-बिक्री के मामले में पिछले तीन महीने से जेल में बंद रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को ईडी की कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। ईडी कोर्ट ने

Army Land Scam: रांची के पूर्व DC छवि रंजन को बड़ा झटका, ED कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: फर्जी कागजात के आधार पर सेना की जमीन खरीद-बिक्री के मामले में पिछले तीन महीने से जेल में बंद रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को ईडी की कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। ईडी कोर्ट ने छवि रंजन को जमानत देने से इनकार करते हुए उनकी याचिका को खारिज कर दिया है। 


दरअसल, आर्मी लैंड स्कैम के आरोपी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की जमानत याचिका पर रांची के पीएमएलए की स्पेशल कोर्ट ने मंगलवार को अपना फैसला सुना दिया है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने छवि रंजन की याचिका खारिज करते हुए उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया है। अब छवि रंजन अपनी नियमित जमानत के लिए हाईकोर्ट का रूख कर सकते हैं। 


बता दें कि लैंड स्कैम मामले से जुड़े अन्य आरोपियों अफसर अली, अमित अग्रवाल और प्रदीप बागची की जमानत याचिका पहले ही कोर्ट से खारिज हो चुकी है। छवि रंजन इसम मामले में बीते तीन माह से जेल की सलाखों के पीछे हैं और जमानत की कोशिश कर रहे हैं। उधर, जमीन घोटाले के मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन जारी कर 14 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है।