ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

आज भी सीटों की घोषणा नहीं कर पाई AJSU, दो बार बीजेपी की दिल्ली दरबार का चक्कर काट चुके हैं सुदेश

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आज आजसू की बैठक हुई. सभी को उम्मीद थी कि आज सीटों की घोषणा हो जाएगी. लेकिन आज भी कुछ नहीं हो पाया. जेएमएम के पूर्व विधायक अकील अख्तर आजस

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आज आजसू की बैठक हुई. सभी को उम्मीद थी कि आज सीटों की घोषणा हो जाएगी. लेकिन आज भी कुछ नहीं हो पाया. जेएमएम के पूर्व विधायक अकील अख्तर आजसू में शामिल हुए. 

भाजपा को दे दिया है प्रस्ताव

सीटों की संख्या को लेकर आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि गठबंधन को लेकर जो भी सूचना होगी वह खुद देंगे. मैंने भाजपा को प्रस्ताव दे दिया है. विचार भाजपा को करना है. आजसू 2019 को मुहिम में लगी हुई है. दो-चार दिनों के बाद आजसू की घोषणा पत्र जारी होगा. आजसू को सिर्फ सीट की चिंता नहीं है, झारखंड के लोगों की भी हैं.

सीटों को लेकर चल रहा विवाद

 बीजेपी और आजसू की बीच कई सीटों को लेकर विवाद चल रहा है. आजसू ने 19 सीटों की मांग की है, लेकिन उतनी सीट देने को बीजेपी तैयार नहीं है. इसको लेकर आजसू प्रमुख सुदेश महतो की भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ दो बार दिल्ली में बातचीत हुई. भाजपा के दिल्ली सरकार में चक्कर लगाने के बाद भी सुदेश आज कोई खास  निर्णय नहीं ले सके. बता दें कि झारखंड में 30 नवंबर को पहले चरण का चुनाव होने वाला है. इसमें 13 सीटों पर मतदान होगा.


टैग्स