ब्रेकिंग
बिहार में तीन नए रिवरफ्रंट एक्सप्रेस-वे का खाका तैयार, गंगा-गंडक किनारे बनेगा आधुनिक फोरलेन नेटवर्क; जानिए.. क्या होंगे नाम?बिहार में बड़ी कार्रवाई: नियमों की अनदेखी पर ‘मेदांता हॉस्पिटल’ सील, ICU और OT में गंभीर खामियांपंजाब के फिरोजपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रेलर की टक्कर में 9 लोगों की दर्दनाक मौतफायरिंग केस में बड़ा अपडेट: कोर्ट में सरेंडर नहीं करेंगे खान सर, अग्रिम जमानत याचिका होगी दाखिलगंगा घाट पर दर्दनाक हादसा: नदी में स्नान के दौरान डूबीं ननद-भौजाई, एक का शव बरामदबिहार में तीन नए रिवरफ्रंट एक्सप्रेस-वे का खाका तैयार, गंगा-गंडक किनारे बनेगा आधुनिक फोरलेन नेटवर्क; जानिए.. क्या होंगे नाम?बिहार में बड़ी कार्रवाई: नियमों की अनदेखी पर ‘मेदांता हॉस्पिटल’ सील, ICU और OT में गंभीर खामियांपंजाब के फिरोजपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रेलर की टक्कर में 9 लोगों की दर्दनाक मौतफायरिंग केस में बड़ा अपडेट: कोर्ट में सरेंडर नहीं करेंगे खान सर, अग्रिम जमानत याचिका होगी दाखिलगंगा घाट पर दर्दनाक हादसा: नदी में स्नान के दौरान डूबीं ननद-भौजाई, एक का शव बरामद

बीवी से झगड़ा के बाद पति ने बाइक सहित कुएं में लगा दी छलांग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, क्या है पूरा मामला जानिये?

पत्नी से लड़ाई के बाद कुएं में छलांग लगाए व्यक्ति की बचाने गये 4 लोगों ने भी अपनी जान गवां दी। इस घटना में एक साथ 5 लोगों की मौत हो गयी। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

hazaribag me bara hadsa
जान बचाने में गई जान
© LEXICA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

HAZARIBAG: झारखंड के हजारीबाग जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। जहाँ पत्नी से झगड़ा होने के बाद एक व्यक्ति बाइक सहित कुएं में कूद गया। उसे बचाने के लिए 4 अन्य लोगों ने भी कुएं में छलांग लगा दी। लेकिन दुर्भाग्यवश सभी की मौत कुएं के गहरे पानी में डूबने की वजह से हो गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। इसकी सूचना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।


घटना हजारीबाग के चरही गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव के 27 वर्षीय सुंदर करमाली का अपनी पत्नी रूपा देवी से घरेलू विवाद हुआ था। पत्नी से झगड़ा होने के बाद वह गुस्से में आ गया और बाइक लेकर कुएं में कूद गया। उसे बाइक के साथ कुएं में गिरता देख उसे बचाने के लिए गांव के ही 4 लोग कुएं में कूद गये लेकिन कुएं में गिरने के बाद कोई भी बाहर नहीं निकल पाया। कुएं के कहरे पानी में डूबने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सुंदर करमाली के रूप में हुई जो बाइक के साथ कुएं में कूदा था। वही अन्य चारों मृतक की पहचान 24 वर्षीय सूरज भुईयां, 26 वर्षीय राहुल करमाली, विनय करमाली और पंकज करमाली के रूप में हुई है जो सुंदर करमाली की जान बचाने के लिए कुएं में कूदे थे। 


कुएं में डूबने से 5 लोगों की मौत की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों शवों को कुएं से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। वही सुरक्षा के मद्देनजर कुएं को ढक दिया गया है। इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पूरे इलाके में इसी घटना की चर्चा हो रही है। 


टैग्स