ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

अभिनेत्री ईशा आलिया मर्डर केस में नया खुलासा : पुलिस ने पटना से हथियार सप्लायर को दबोचा

PATNA/ RANCHI : पश्चिम बंगाल में झारखंड की रहने वाली नागपुरी फिल्म एक्ट्रेस भिनेत्री ईशा आलिया की हत्या मामले में जांच कर रही पुलिस टीम को अब एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ब

अभिनेत्री ईशा आलिया मर्डर केस में नया खुलासा : पुलिस ने पटना से हथियार सप्लायर को दबोचा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA/ RANCHI : पश्चिम बंगाल में झारखंड की रहने वाली नागपुरी फिल्म एक्ट्रेस भिनेत्री ईशा आलिया की हत्या मामले में जांच कर रही पुलिस टीम को अब एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बिहार की राजधानी पटना के बेलछी थाना इलाके से मिशिर गोंडा नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। इसके ऊपर ईशा के पति प्रकाश को  हथियार उपलब्ध करवाने का आरोप है।  ये फतेहपुर गांव में अपने रिश्तेदार के घर छिपा था। पुलिस का दावा है कि, वह ईशा की हत्या की योजना में भी साझीदार रहा है। 


बताया जा रहा है कि, ईशा आलिया के पति प्रकाश कुमार और मिशिर गोंडा एक-दूसरे से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आए थे। दोनों के बीच फेसबुक के मैसेंजर और इसके बाद फोन पर लंबी बातचीत हुई थी। पुलिस के अनुसार इन लोगों  ने मिलकर तय किया था कि हत्या को कैसे लूट वाले घटनाक्रम से जोड़ना है। मिशिर गोंडा के साथ पुलिस ने इस केस में अब तक कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें ईशा आलिया का पति प्रकाश कुमार और उसका भाई संदीप कुमार शामिल हैं। ये दोनों भाई फिलहाल जेल में हैं। 


मालूम हो कि,बीते 28 दिसंबर को ईशा आलिया उर्फ रिया की हत्या रांची से कोलकाता के रास्ते में एनएच-16 पर महिषरेखा पुल के पास गोली मारकर की गई थी।  रिया अपने पति के साथ कपड़ें  की खरीदारी के लिए रांची से कोलकाता जा रही थी। इस दौरान उसके साथ में उसकी तीन साल की बेटी भी थी। तभी उसकी हत्या कर दी गई।


इधर, प्रकाश कुमार ने पुलिस को उसकी हत्या को लेकर जो कहानी बताई थी, उसके मुताबिक रांची-कोलकाता हाईवे के पास कुछ काम के लिए गाड़ी रोकी उसी दौरान तीन बदमाश वहां हथियार लहराते हुए पहुंच गए और उनसे लूटपाट की कोशिश की.और जब इसका इन दोनों ने विरोध किया तो एक बदमाश ने ईशा उर्फ रिया पर गोली चला दी। जिसके बाद वह वहीं गिर पड़ी जिसके बाद बदमाश भाग गए। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। रिया को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इसके पहले ही उसकी मौत हो गई थी।