ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

आंगनबाड़ी सेविका से 7500 रुपये घूस लेते पर्यवेक्षिका गिरफ्तार, ACB ने रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा

RANCHI: चतरा के इटखोरी SDPO कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों (ACB) की टीम ने रिश्वत लेते पर्यवेक्षिका उर्मिला देवी को गिरफ्तार किया। सुपरवाइजर उर्मिल

आंगनबाड़ी सेविका से 7500 रुपये घूस लेते पर्यवेक्षिका गिरफ्तार, ACB ने रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: चतरा के इटखोरी SDPO कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों (ACB) की टीम ने रिश्वत लेते पर्यवेक्षिका उर्मिला देवी को गिरफ्तार किया। सुपरवाइजर उर्मिला 7500 रुपये आंगनबाड़ी सेविका मीना बाला से घूस ले रही थी तभी ACB की टीम ने उन्हें रंगेहाथों पकड़ा। 


गिरफ्तारी के बाद उर्मिला देवी को हजारीबाग लेकर एसीबी की टीम रवाना हुई है। बताया जाता है कि पोषाहार का बिल पास करने के लिए सुपरवाइजर उर्मिला देवी 15 प्रतिशत कमीशन आंगनबाड़ी सेविका मीना बाला से मांग रही थी। हर बार बिल पास कराने के एवज मीना बाला से घूस मांगी जाती थी। इस बार भी आंगनबाड़ी सेविका से रिश्वत की मांग की गई। बार-बार घूस की रकम मांगे जाने से परेशान आंगनबाड़ी सेविका ने इस बात की शिकायत एसीबी से की। 


मीना बाला कि शिकाय मिलने के बाद जांच टीम का गठन किया गया। मामले की जांच में जुटी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों की टीम ने मामले को सही पाया फिर सीडीपीओ ऑफिस की सुपरवाइजर उर्मिला को घूस लेते मौके से गिरफ्तार कर लिया।