ब्रेकिंग
मांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी चैलेंज, पूछा- क्या आपके भ्राता नशा नहीं करते... अगर नहीं तो तेजस्वी मेडिकल जांच को तैयार हैं ?मुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के 6 लोग दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातमांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी चैलेंज, पूछा- क्या आपके भ्राता नशा नहीं करते... अगर नहीं तो तेजस्वी मेडिकल जांच को तैयार हैं ?मुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के 6 लोग दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालात

आजीवन कारावास की सजा काट रहे 24 कैदी जल्द रिहा होंगे, झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में बनी सहमति

RANCHI: झारखंड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 24 कैदियों को जल्द रिहा किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक &nb

आजीवन कारावास की सजा काट रहे 24 कैदी जल्द रिहा होंगे,  झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में बनी सहमति
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 24 कैदियों को जल्द रिहा किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक  हुई। बैठक में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 50 कैदियों की रिहाई की समीक्षा की गयी। बैठक में 24 कैदियों को रिहा करने पर सहमति बनी है।


अदालतों, संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक और प्रोबेशन पदाधिकारी के मंतव्य पर विचार-विमर्श के बाद 24 कैदियों के रिहा करने पर सहमति बनी। बैठक में सीएम के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, विभाग के प्रधान सचिव नलिन कुमार, सीएम के सचिव विनय कुमार चौबे, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, न्यायिक आयुक्त अरुण कुमार राय और कारा महानिरीक्षण उमा शंकर सिंह मौजूद थे। 


बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि इन कैदियों को सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाए और उनके पुनर्वास की भी व्यवस्था की जानी चाहिए। हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि जो कैदी रिहा होते हैं उनका डाटा बैंक तैयार किया जाए। जेल से निकलने के बाद इन पर नजर रखने के लिए ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय-समय पर इन कैदियों की प्रॉपर काउंसलिंग भी होनी चाहिए।  इसके अलावा इन्हें सरकार की योजनाओं से भी जोड़ा जाए, ताकि वे मुख्यधारा से जुड़े रहे । वहीं, जरूरतमंद कैदियों के पुनर्वास की भी व्यवस्था होनी चाहिए।



टैग्स