ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

आज CBI कोर्ट में पेश होंगे लालू, जेल प्रशासन ने तैयारी की पूरी

RANCHI: चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद रांची सीबीआई की विशेष अदालत में हाजिर होंगे. अदालत में हाजिर हो वे डोरंडा कोषागार में हुए 139 करोड़ के अवैध निकासी मामले में अपना

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

RANCHI: चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद रांची सीबीआई की विशेष अदालत में हाजिर होंगे. अदालत में हाजिर हो वे डोरंडा कोषागार में हुए 139 करोड़ के अवैध निकासी मामले में अपना बयान दर्ज कराएंगे. 

सीबीआई की विशेष जज एसके शशि की अदालत में अभियुक्तों का बयान दर्ज किया जा रहा है. इसी क्रम में लालू प्रसाद यादव को भी हाजिर कराने का आदेश बिरसा मुंडा जेल प्रशासन को जारी किया गया था. जिसके बाद जेल प्रशासन ने लालू यादव को कोर्ट में पेश करने को तैयारी पूरी कर ली है. 

लालू प्रसाद के वकील ने कोर्ट से स्वास्थ्य का हवाला देते हुए सशरीर उपस्थिति से छूट देने का आग्रह किया है और अनुरोध किया है कि हो सके तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी की जाए और उनका बयान दर्ज किया जाए. लेकिन कोर्ट ने लालू यादव के वकील के आग्रह को ठुकरा दिया है. जिसके बाद अब जेल प्रशासन लालू यादव को पेशी के लिए ले जा रहा है. 



टैग्स