ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

7 जुलाई को CM पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, राज्यपाल ने दिया समय

RANCHI: झारखंड में सियासी हलचल के बीच बड़ी खबर रांची से आ रही है। हेमंत सोरेन 7 जुलाई को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शपथग्रहण की तिथि तय

7 जुलाई को CM पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, राज्यपाल ने दिया समय
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में सियासी हलचल के बीच बड़ी खबर रांची से आ रही है। हेमंत सोरेन 7 जुलाई को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शपथग्रहण की तिथि तय कर की है। 


बता दें कि सीएम आवास में बैठक के बाद झारखंड के चंपाई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। राजभवन जाकर उन्होंने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा। वही हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने के दावा किया। जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों ने हेमंत सोरेन को गठबंधन का नेता चुना है। अब 7 जुलाई को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।  


मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चंपाई सोरेने कहा कि गठबंधन ने नेतृत्व परिवर्तन का फैसला लिया है। हेमंत सोरेन को हमने गठबंधन का नेता चुना है। बता दें कि इस्तीफे से पहले सीएम हाउस में सत्तापक्ष के विधायकों की बैठक हुई थी। जिसमें यह तय हुआ कि चंपाई सोरेन इस्तीफा देंगे और हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। 


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कोल्हान के टाइगर को आज चूहा बना दिया गया। आज फिर जेएमएम और हेमंत सोरेन का असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि जेएमएम के आदिवासी नेताओं के लिए यह वाक्या एक सबक है। वो सिर्फ शिबू सोरेन परिवार की पालकी ढोने के लिए है ऊंची उड़ान भरना उनके नसीब में नहीं है।

7 जुलाई को CM पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, राज्यपाल ने दिया समय

टैग्स