ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

5 साल की बच्ची की हत्या कर रेत में दफनाया शव, शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान, रेप की अशंका

GARHWA: मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक पांच साल की बच्ची की हत्या कर दी गई है. दरिंदों ने बच्ची की हत्या कर शव जंगल में रेत में दबा दिया था. और लाश के ऊपर से पत

5 साल की बच्ची की हत्या कर रेत में दफनाया शव, शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान, रेप की अशंका
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

GARHWA: मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक पांच साल की बच्ची की हत्या कर दी गई है. दरिंदों ने बच्ची की हत्या कर शव जंगल में रेत में दबा दिया था. और लाश के ऊपर से पत्ता डाल दिया था. वहीं आशंका भी जताई जा रही है कि हत्या से पहले रेप की गई. फिलहाल इस मामले में पुलिस शक के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.


यह मामला झारखंड के गढ़वा चिनिया थानाक्षेत्र अंतर्गत बूटीटांड़ का है, जहां सोमवार देर शाम बच्ची का शव जंगल में रेत में दबा मिला. बच्ची के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे जख्म हैं. दूसरी तरफ इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. 


मिली जानकारी के अनुसार गढ़वा जिला के चिनिया थानाक्षेत्र अंतर्गत बूढ़ीटांड़ के रहने वाले संतलाल सिंह की पांच साल की बेटी रविवार सुबह से ही गायब थी. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. सोमवार को भी परिजनों ने आसपास ढूंढ़ा. इसी बीच जब परिजन और गांव के लोग बूढ़ींटाड़ के पास कारीमाटी जंगल पहुंचे तो वहां बालू में गड़ा हुआ बच्ची का शव दिखा. 


आरोपियों ने शव को बालू में आधा दफनाकर पत्तों से ढंक दिया गया था. परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि आरोपियों ने बच्ची को महुआ चुनने या पीआर फल खाने का लालच दिया होगा और जंगल में ले गए होंगे. जंगल में दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी होगी.

टैग्स