ब्रेकिंग
बिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाश

27 फरवरी से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का बजट सत्र, विभागों ने शुरू की तैयारियां

RANCHI: संसद का बजट सत्र शुरू होने के बाद अब राज्यों में भी बजट सत्र की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। झारखंड में विधानसभा का बजट सत्र आने वाले 27 फरवरी से शुरू हो जाएगा, जो 24 मार्च

27 फरवरी से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का बजट सत्र, विभागों ने शुरू की तैयारियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: संसद का बजट सत्र शुरू होने के बाद अब राज्यों में भी बजट सत्र की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। झारखंड में विधानसभा का बजट सत्र आने वाले 27 फरवरी से शुरू हो जाएगा, जो 24 मार्च तक चलेगा। संसदीय कार्य विभाग की तरफ से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जानकारी के मुताबिक मार्च के पहले सप्ताह में हेमंत सरकार अपना बजट पेश करेगी। आर्थिक विशेषक्षों की बैठक के बाद बजट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


दरअसल, बीते 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होने के बाद सरकार फरवरी महीने में ही बजट सत्र आयोजित करने का मन बना रही थी लेकिन रामगढ़ उपचुनाव की घोषणा के बाद हेमंत सरकार ने इसमें बदलाव करने का फैसला लिया है। पिछले साल भी 25 फरवरी से बजट सत्र की शुरूआत हुई थी और तीन मार्च को विधानसभा में बजट पेश हुआ था। इस बार भी मार्च के मार्च के पहले सप्ताह में सरकार ने बजट पेश करने का फैसला लिया है। बता दें कि 27 फरवरी को ही रामगढ़ उप चुनाव के लिए वोटिंग है और 1 मार्च को मतगणना होनी है।


सीएम हेमंत सोरेन ने हाल ही में हमीन कर बजट पोर्टल और मोबाइल एप का उद्घाटन किया था। इस पोर्टल एवं मोबाइल ऐप से आम लोग भी बजट से जुड़े अपने सुझाव सरकार से साझा कर रहे हैं। आम लोगों के अच्छे सुझावों को सरकार बजट में शामिल करेगी। सबसे अच्छा सुझाव देने वाले लोगों को सरकार की तरफ से पुरस्कृत भी किया जाएगा।

टैग्स