ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

2 लड़कियों के साथ 12 लड़कों ने किया गैंगरेप, आधार कार्ड अपटेड कराने गई थीं मार्केट

RANCHI : एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक खौफनाक मामला सामने आया है. 2 लड़कियों के साथ गैंगरेप जैसी घिनौनी अपराध को 12 लड़कों ने मिलकर अंजाम दिया

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

RANCHI :  एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक खौफनाक मामला सामने आया है. 2 लड़कियों के साथ गैंगरेप जैसी घिनौनी अपराध को 12 लड़कों ने मिलकर अंजाम दिया है. घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.


वारदात झारखंड के गढ़वा जिले की है. जहां नगर ऊंटारी में 2 लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियां यूपी के कोन थाना क्षेत्र के कोरइल गांव की रहने वाली हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना नगर ऊंटारी-गरबांध के बीच बराईटांड़ में सुनसान स्थान पर जंगल में हुई है.


पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक दोनों लड़कियां आधार कार्ड अपटेड कराने अपने रिश्तेदारों के साथ बाइक से नगर ऊंटारी गई थीं. वे अपने रिश्तेदारों के साथ गरबांध के रास्ते अपने गांव वापस जा रहीं थीं. जहां पर एक दर्जन लोगों ने इन दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप किया. इस मामले में पुलिस ने एक दर्जन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है.


गैंगरेप पीड़िता के मुताबिक जब वे लोग आधार कार्ड अपटेड कराकर घर लौट रही थीं. इस दौरान घर लौटते समय थोड़ी देर के लिए शौच के लिए बाइक को रोका गया. पीछे से बाइक सवार 12 लड़के इनका पीछा करते हुए नगर ऊंटारी-गरबांध के बीच बराईटांड़ में सुनसान जगह पर पहुंच गए. फिर युवकों ने दोनों लड़कियों को पकड़ लिया और जंगल में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया. युवकों ने लड़कियों के रिश्तेदारों के साथ मारपीट की. इसी दौरान एक ने वहां से भागकर 100 डायल पर फोन किया और घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी.


घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस पीड़िता और उसके दोनों रिश्तेदारों को थाने ले आई. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर एफआईआर लिखी और इन मनचलों को पकड़ने के लिए अभियान चला दिया है. एसडीपीओ अजीत कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

टैग्स