ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

मथुरा में भीषण सड़क हादसा: BJP नेता समेत 13 की जलकर मौत, 50 से अधिक लोग घायल; पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया

यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसे में बीजेपी नेता समेत 13 लोगों की जलकर मौत हो गई. इस हादसे में 66 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अलग- अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

Yamuna Expressway Accident
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Yamuna Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को तड़के यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के कारण माइलस्टोन 127 के पास 8 बसें और 3 कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों में आग लग गई और एक भाजपा नेता सहित 13 लोगों की जलकर मौत हो गई। हादसे में 66 लोग घायल हुए हैं। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया है और मुआवजे का एलान किया है।


हादसे में घायल हुए लोगों को 20 एंबुलेंस के जरिए मथुरा जिला अस्पताल, वृंदावन संयुक्त जिला अस्पताल और गंभीर घायलों को आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि बसों से जले और कटे हुए मानव अंग मिले हैं। पुलिस ने इन्हें 17 पॉलिथीन बैगों में एकत्र कर डीएनए जांच के लिए भेजा है।  


डीएम के निर्देश पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF के 50 जवानों ने 9 थानों की टीम के साथ 6 घंटे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया। हादसे के चलते एक्सप्रेस-वे पर 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद “बम फटने जैसा धमाका” हुआ और लोग शीशे तोड़कर बसों से बाहर निकले, लेकिन थोड़ी देर में बसें राख में बदल गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि रेस्क्यू कार्य करीब एक घंटे बाद शुरू हुआ। मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से भी प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है और उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता