ब्रेकिंग
शराब लदी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत, हादसे के बाद गाड़ी दुर्घटनाग्रस्तअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जशराब लदी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत, हादसे के बाद गाड़ी दुर्घटनाग्रस्तअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

प्यार अंधा होता है: लवर के साथ भागी 3 बच्चों की मां, शिकायत करने पर उल्टे ससुर देने लगा जान से मारने की धमकी

तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। पीड़ित पति का आरोप है कि पत्नी जेवर और नकदी भी साथ ले गई। शिकायत करने पर ससुर ने दामाद को जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश न्यूज
2012 में हुई थी शादी
© AI PHOTO
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK:  किसी ने सही कहा है कि प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है। जब किसी को प्यार हो जाता है, तब उसे ना तो कुछ दिखाई देता है और ना ही सुनाई ही देता है। वो तो बस अपनी जिद्द पर अड़ा रहता है। ऐसा ही एक प्यार 3 बच्चों की मां को अपने लवर के साथ हो गया। शादी के 14 साल बाद महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गयी। अपने तीनों बच्चों को भी वो अपने साथ ले गयी।


पति-पत्नी और वो का यह हैरान करने वाला मामला बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का है। जहां सुहवल थाना क्षेत्र में चौंकाने वाला मामला सामने आने से लोग भी हैरान रह गये। यहां शादी के 14 साल बाद एक महिला अपने तीन बच्चों और घर में रखे जेवरात, नकदी व अन्य सामान के साथ कथित प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित पति ने जब इसकी शिकायत अपने ससुर से की तो उसे उल्टा जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मामला सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनीं भानमल राय गांव का है। गांव निवासी प्यारे लाल की शादी वर्ष 2012 में गहमर थाना क्षेत्र के मनिया गांव की एक युवती से हुई थी। शादी के बाद दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से चल रहा था। इस दौरान दंपति को तीन बच्चे हुए। जिनमें पहले बच्चे सन्नी की उम्र 13 साल है, वही दूसरा बच्चा 9 साल का पियूष है और तीसरी बच्ची 6 साल की प्रिया है। 


पीड़ित पति का आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों से उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस संबंध की जानकारी मिलने के बाद उसने कई बार पत्नी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसे लेकर घर में अक्सर विवाद और तनाव की स्थिति बनी रहती थी।


बताया जाता है कि 20 जून को प्यारे लाल रोज की तरह काम पर गया हुआ था। इसी दौरान उसकी पत्नी घर में रखे जेवरात, कपड़े और नकदी समेटकर तीनों बच्चों के साथ कथित प्रेमी संग चली गई। शाम को जब वह घर लौटा तो पत्नी और बच्चों को गायब पाकर उसके होश उड़ गए।


पत्नी और बच्चों के अचानक लापता होने के बाद प्यारे लाल ने मनिया निवासी अपने ससुर सियाराम को इस बात की जानकारी फोन कर दी। आरोप है कि ससुर उसकी मदद करने के बजाय उसे भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। कहा कि उसकी बेटी अब उसके साथ नहीं रहेगी। इतना ही नहीं, दोबारा फोन करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।


पीड़ित ने अपने स्तर पर पत्नी और बच्चों की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर उसने पुलिस से शिकायत की। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने के बाद वह गाजीपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर सुहवल थाना पुलिस ने आरोपी ससुर सियाराम के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

टैग्स