ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

West Bengal Train Accident: हादसे की शिकार हुई गुड्स ट्रेन, पांच बोगियां पटरी से उतरीं; परिचालन बाधित

DESK: देश में ट्रेनों के बेपटरी होने की घटनाएं आम हो गई है। देश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार ट्रेनों के डीरेल होने की खबरें सामने आ रही है। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से एक गुड्स

West Bengal Train Accident: हादसे की शिकार हुई गुड्स ट्रेन, पांच बोगियां पटरी से उतरीं; परिचालन बाधित
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: देश में ट्रेनों के बेपटरी होने की घटनाएं आम हो गई है। देश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार ट्रेनों के डीरेल होने की खबरें सामने आ रही है। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से एक गुड्स ट्रेन हादसे की शिकार हो गई है।


दरअसल, पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार डिवीजन के न्यू मयनागुड़ी स्टेशन पर एक मालगाडी की पांच बोगियां पटरी से उतर गई हैं। मंगलवार की सुबह साढ़े 6 बजे के आसपास यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद मालगाड़ी की बोगियां रेल ट्रैक पर बिखर गई हैं।


जिसके कारण इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन फिलहाल बाधित हो गया है। ट्रेनों को दूसरे रूट से परिवर्तित कर चलाया जा रहा है। परिचालन को सामान्य करने के लिए रेलवे की टीम तेजी से काम कर रही है। मौके पर डीआरएम समेत रेलवे के बड़े अधिकारी पहुंचे है और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।


हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किस कारण से मालगाड़ी बेपटरी हो गई है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से देश के अलग-अलग इलाको में ट्रेनों को बेपटरी करने की साजिश रची जा रही है। इस घटना के पीछे भी इसी तरह की साजिश की आशंका लोगों के मन में है।