ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद जश्न, पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर किया सम्मानित

DESK: गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद कानपुर के शिवली गांव में लोग जश्न मना रहे हैं. लोगों ने यहां तक कह दिया कि आज की सुबह एक नई आजादी मिली है. यह गांव विकास दुबे के बिकरू

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद कानपुर के शिवली गांव में लोग जश्न मना रहे हैं. लोगों ने यहां तक कह दिया कि आज की सुबह एक नई आजादी मिली है. यह गांव विकास दुबे के बिकरू गांव के बगल का है. वही, कानपुर में एनकाउंटर के बाद पुलिसकर्मियों को लोगों ने सम्मानित किया. माला पहनाकर बधाई दी. 

ये भी पढ़ें: विकास दुबे की संपत्ति की जांच शुरू, दुबई और थाइलैंड में काली कमाई किया था निवेश

गांव में था विकास का खौफ

शिवली गांव में विकास दुबे का खौफ रहता था. इस गांव के लोगों का विकास दुबे ने जीना हराम कर दिया था. इस गांव के ही रहने वाले लल्लन वाजपेयी के साथ विकास की गहरी दोस्ती थी, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. विवाद के बाद विकास ने अपने दोस्त पर ही 2002 में हमला करा दिया. बम और गोलियों से हुए हमले में लल्लन किसी तरह से बच गया था, लेकिन गांव के तीन लोग मारे गए थे. गांव में विकास का खौफ रहता था. 

गांव में बंटी मिठाई

विकास के हमले में लल्लन तो बच गया. आज लल्लन अपने दुश्मन के खत्म होने के बाद जश्न मना रहा है. गांव में मिठाई बांटी जा रही है. बता दें कि शुक्रवार को एसटीएफ की टीम विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर ला रही थी. इस दौरान कानपुर के पनकी के पास गाड़ी का हादसा हो गया और विकास दुबे पुलिस का पिस्टल लेकर भागने लगा. पुलिस ने सरेंडर करने के लिए बोला, लेकिन विकास दुबे नहीं माना तो एसटीएफ ने मार गिराया.  विकास ने कुुछ दिन पहले ही रेड करने गई पुलिस की टीम पर हमला कर दिया था. जिसमें डीएसपी समेत 8 जवान मारे गए थे. विकास पर करीब 60 से अधिक मामले दर्ज थे. 

टैग्स