ब्रेकिंग
सिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलान

उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह

एक युवक अपने उस्ताद की पत्नी को लेकर फरार हो गया। दो बच्चों की मां ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया, पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया।

उत्तर प्रदेश न्यूज
प्यार अंधा होता है
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां राजमिस्त्री का काम सीखने आये युवक को अपने ही उस्ताद की बीवी से प्यार हो गया। फिर क्या था दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ने लगी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को दिलो जान से चाहने लगे। प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के घर रहने के लिए पहुंच गई। 


वह पहले से दो बच्चों की मां है, इसके बावजूद एक झटके में उसने पति और बच्चों को छोड़ने का फैसला ले लिया। वो लड़के के प्यार में इतनी अंधी हो गयी साथ जीने और मरने की कसमें खा ली। दोनों के इस कदम से पति भी हैरान हो गया। जब वह युवक के घर पहुंचे तो देखा की उसकी बीवी वही रह रही है। उसने साथ चलने को कहा लेकिन पत्नी लड़के को छोड़कर घर जाने के लिए तैयार नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित पति दिलीप सिंह ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस से इस बात की शिकायत की। 


उन्होंने बताया कि वह कानपुर में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं और राजमिस्त्री का काम करते हैं। बंडा गांव का एक युवक उनके पास काम सीखने के लिए आया था। इसी दौरान उसकी पत्नी और उस युवक के बीच बातचीत शुरू हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। पीड़ित पति दिलीप सिंह ने बताया कि जिस लड़के को मैंने काम सिखाया वही पत्नी के साथ लुक छिपकर मिलने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो दो दिन पहले युवक उनकी पत्नी को अपने साथ ले गया। पत्नी के अचानक गायब होने पर दिलीप युवक के घर पहुंचे, जहां उनकी पत्नी मौजूद थी। लेकिन उसने पति के साथ लौटने से मना कर दिया।


जिसके बाद पति दिलीप ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची और समझौता कराने की कोशिश की। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है, इसलिए वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। काफी समझाने के बाद पुलिस ने दोनों के बीच समझौता कराया। जिसके बाद महिला अपने पति के साथ वापस लौटने के लिए राजी हुई। थाना प्रभारी एसआई मोहम्मद सुल्तान ने बताया कि पति को सख्त चेतावनी दी गई है कि वह भविष्य में पत्नी के साथ मारपीट न करे, अन्यथा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद दोनों पति-पत्नी घर पर लौटें। मां को देख बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।  


टैग्स