ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

लेक्चर देकर चेयर पर बैठे..तभी आ गया हार्ट अटैक, कानपुर यूनिवर्सिटी के सम्मलेन में प्रोफेसर की मौत

UP Kanpur University IIT News: यूपी के कानपुर में एक प्रोफेसर की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई है। कुर्सी पर बैठे-बैठे प्रोफेसर को अचानक हार्ट अटैक आ गया।

UP Kanpur University IIT News
प्रोफेसर की हार्ट अटैक से मौत
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

UP Kanpur University IIT News: यूपी के कानपुर में एक प्रोफेसर की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस में भाग लेने गए एमपी के प्रोफेसर वीएन मिश्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। घटना के बाद कानपुर विश्वविद्यालय में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार प्रोफेसर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के प्रोफेसर वीएन मिश्रा आईआईटी कानपुर और सीएसजेएम विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के तत्वावधान में चल रहे दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए कानपुर आए थे। 


वे कांफ्रेंस के समापन सत्र के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे लेक्चर सुन रहे थे। इसी बीच अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद सीएसजेएमयू के डॉक्टरों की टीम ने उन्हें तुरंत सीपीआर दिया। पर इसके बाद भी उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद तत्काल उन्हें एंबुलेंस से कानपुर के कार्डियोलाजी सुपर स्पेशियलिटी सेंटर ले जाया गया। अस्पताल की ओर से भी उन्हें सीपीआर दिया गया, लेकिन पैनल की जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।


प्रोफेसर के निधन की खबर फैलते ही पूरे यूनिवर्सिटी में शोक का माहौल है। उनकी मृत्यु के बाद परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी गई। रिश्तेदारों को प्रोफेसर मिश्रा का शव सौंप दिया गया। इसके बाद सभी लोग शव लेकर अमरकंटक के लिए रवाना हो गए।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता