ब्रेकिंग
पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा

तेज रफ्तार का कहर: बस और ट्रक की सीधी टक्कर में 14 लोगों की मौत, 25 से अधिक लोग घायल

DESK: बड़ी खबर असम के डेरगांव से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए है। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। सभी घा

तेज रफ्तार का कहर: बस और ट्रक की सीधी टक्कर में 14 लोगों की मौत, 25 से अधिक लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर असम के डेरगांव से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए है। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।


दरअसल, बुधवार की सुबह करीब 45 लोग बस पर सवार होकर पिकनिक मनाने के लिए तिनसुकिया के तिलिंगा मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान डेरगांव में कोहरे के कारण बस की सीधी टक्कर सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे का हिस्सी पूरी तर से क्षतिग्रस्त हो गया।


तेज आवाज सुनकर आरपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 14 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए थे। सभी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है।